वाशिंगटन: अमेरिका के एरिजोना प्रांत के फीनिक्स में गर्मी ने 49 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फीनिक्स के लोग लंबे समय से असमान्य गर्मी का सामना कर रहे हैं। फीनिक्स बीते कई दिनों से अमेरिका का सबसे गर्म महानगर बना हुआ है। गुरुवार को शहर के मौसम विज्ञान सेवा ने एक और तापमान रिकॉर्ड का ऐलान करते हुए कहा कि फीनिक्स हवाई अड्डे पर स्थापित थर्मामीटर ने 48 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। इतना तापमान इतिहास में केवल सात बार ही दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने फीनिक्स में लगातार चौथे दिन तापमान का नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। इस हफ्ते का हर दिन पिछले दिन की तुलना में अधिक गर्म दर्ज किया गया है।