मर्जर के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आई तूफानी तेजी, 52 सप्ताह के हाई पर पहुंचा स्टॉक
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (HDFC) और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के मर्जर से निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई है। एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आज तूफानी तेजी देखी जा रही है। एचडीएफसी बैंक का शेयर उछाल के साथ अपने 52 सप्ताह के हाई पर पहुंच गया है। शेयर में आज सुबह से ही तेजी देखी जा रही है। शेयर 50 अंकों के उछाल के साथ 1,751.90 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है। इसने 1755 रुपये के हाई लेवल को भी छुआ है। शेयर में निवेशकों की भारी खरीदारी देखने को मिल रही है। निवेशकों को उम्मीद है कि एचडीएफसी बैंक का शेयर आने वाले समय में और बंपर रिटर्न दे सकता है। बता दें कि इस मर्जर के बाद एचडीएफसी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल बैंकों की लिस्ट में शामिल हो गया है। एचडीएफसी अमेरिकी और चाइनीज बैंकों के लिए एक बड़ा चैलेंजर बनकर सामने आया है। 1 जुलाई से प्रभावी होने वाले विलय के साथ, एचडीएफसी बैंक के पास करीब 120 मिलियन ग्राहक हो गए हैं।











