भोपाल। शहर के हमीदिया अस्पताल को फायर एनओसी मिल गई। जिससे अब अस्पताल को एनएबीएच सर्टिफिकेट मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है। बता दें कि नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड आफ हास्पिटल एंड हेल्थकेयर प्रोवाइड (एनएबीएच) की पांच सदस्यीय टीम ने इसी साल जनवरी में हमीदिया अस्पताल का निरीक्षण किया था। मूल्यांकनकर्ता ने 670 बिन्दुओं पर अस्पताल को परखा था। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर की जमकर तारीफ की थी। साथ ही जल्द से जल्द फायर एनओसी के कागज जमा करने को कहा गया था। जिसके बाद से ही अस्पताल प्रबंधन इसके लिए प्रयास कर रहा था। बुधवार को नगर निगम के फायर अमले ने अंतिम निरीक्षण करने के बाद अस्पताल को लेटर जारी कर दिया गया है।
भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। शहर के हमीदिया अस्पताल को फायर एनओसी मिल गई। जिससे अब अस्पताल को एनएबीएच सर्टिफिकेट मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है। बता दें कि नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड आफ हास्पिटल एंड हेल्थकेयर प्रोवाइड (एनएबीएच) की पांच सदस्यीय टीम ने इसी साल जनवरी में हमीदिया अस्पताल का निरीक्षण किया था। मूल्यांकनकर्ता ने 670 बिन्दुओं पर अस्पताल को परखा था। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर की जमकर तारीफ की थी। साथ ही जल्द से जल्द फायर एनओसी के कागज जमा करने को कहा गया था। जिसके बाद से ही अस्पताल प्रबंधन इसके लिए प्रयास कर रहा था। बुधवार को नगर निगम के फायर अमले ने अंतिम निरीक्षण करने के बाद अस्पताल को लेटर जारी कर दिया गया है।
शुक्रवार को फायर एनओसी के लिए शुल्क जमा करा दिया जाएगा। इसकी मदद से एनएबीएच सर्टिफिकेट मिलने में मदद मिलेगी। यह अस्पताल के लिए जरूरी है, जिससे मरीजों के इलाज के लिए राशि की बढ़ोतरी की जा सके।
-डा. सुनीत टंडन, अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल











