पुरानी तस्वीर बनी मुसीबत!
याह्या सिनवार की यह फोटो साल 2021 की बताई जा रही है। इसमें सिनवार को उसके घर के बाहर मलबे के बीच में बैठा हुआ देखा जा सकता है। इसे जारी कर हमास ने इजरायली सेनाओं पर तंज कसा है। फोटो के साथ ही हमास ने दावा किया है कि यह सच नहीं हो सकता कि इजरायल की सेना ने सिनवार के घर को घेर लिया है क्योंकि सिनवार का घर अब मौजूद नहीं है। हमास ने कहा, '17 मई, 2021 को सैफ अल-कुद्स की लड़ाई के दौरान बमबारी नष्ट हुए याह्या सिनवार के घर को घेरने की नेतन्याहू की घोषणा सिर्फ एक भ्रम है।' ब्रिटिश अखबार द सन की मानें तो यह फोटो साल 2021 में खींची गई थी।

हिटलिस्ट में है सिनवार
ब्रिटिश मीडिया को दिए इंटरव्यू में आईडीएफ के लेफ्टिनेंट कर्नल पीटर लर्नर ने कहा है कि सिनवार का नाम इजरायल की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर है। लेफ्टिनेंट कर्नल लर्नर ने कहा कि यह वही इंसान है जिसने सात अक्टूबर के हमले की फंडिंग की, इसकी योजना बनाई और इजरायलियों के कत्लेआम, नरसंहार, उनके अपहरण, बलात्कार और सिर काटने की हरी झंडी दी। ऐसे में आईडीएफ का इरादा उसे पकड़ने और कार्रवाई में उसे मारने का हैं।
सिनवार को घेरने का दावा
कर्नल पीटर के इस संदेश के कुछ ही घंटों बाद, इजरायली की सेनाओं ने यूनिस की पांच नंबर स्ट्रीट पर स्थित उसके घर को पूरी तरह से घेर लिया। आईडीएफ के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हरजी हलेवी ने की मानें तो खान यूनिस आतंकियों का अड्डा है और अब सेनाएं हमास के सबसे बड़े केंद्र पर हमला कर रहे हैं। उनका कहना था कि अक्सर मसे अक्सर गाजा में हुई तबाही के बारे में पूछा जाता है। उनका कहना था कि सिनवार को किसी भी कीमत पर जिंदा निकलने नहीं दिया जाएगा। वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, 'मैंने कहा था कि हमारी सेना गाजा पट्टी में कहीं भी पहुंच सकती है औ अब वो सिनवार के घर को घेर रहे हैं।'