सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर सरकार की कैंची! कम कर दिया टारगेट, क्यों आई ऐसी नौबत?

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर सरकार की कैंची! कम कर दिया टारगेट, क्यों आई ऐसी नौबत?
नई दिल्ली: सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करने के लक्ष्य को 38% कम कर दिया है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि बेहतर विकल्पों के आने से निवेशकों की इसमें रुचि कम हो गई है। अब सरकार 2024-25 में ₹18,500 करोड़ का 'पेपर गोल्ड' जारी करने की योजना बना रही है। अंतरिम बजट में ₹29,638 करोड़ का अनुमान लगाया गया था और 2023-24 में ₹26,852 करोड़ (संशोधित अनुमान) रखा गया था। अधिकारी ने इकॉनमिक टाइम्स को नाम न बताने की शर्त पर बताया कि यह फैसला कई बातों को ध्यान में रखकर लिया गया है। इसमें निवेशकों की मांग, अन्य निवेश प्रोडक्ट और ग्लोबल इकॉनमी में अनिश्चितताएं शामिल हैं। फरवरी में अंतरिम बजट के बाद से स्थिति बदल गई है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत 2015 में हुई थी।
Advertisement