6 से 15 अप्रैल तक प्रदेश में सिर्फ दो दिन खुलेंगे सरकारी दफ्तर
भोपाल। अप्रैल महीना शुरू हो गया। इस महीने के दूसरे सप्ताह में छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक सिर्फ 2 दिन ही 8 अप्रैल सोमवार और 12 अप्रैल शुक्रवार को ही सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे, बाकी दिन छुट्टी रहेगी। अवकाश के अलावा दो दिन दफ्तर लगने वाले दिनों में यदि कर्मचारी छुट्टी लेना चाहेंगे तो उन्हें आसानी से यह नहीं मिल सकेगी। वहीं कर्मचारियों के अवकाश के आवेदन कार्यालय प्रमुख मंजूर नहीं कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी यानी कलेक्टर ही कर्मचारियों की छुट्टी मंजूर कर सकेंगे। 6 अप्रैल को शनिवार, 7 अप्रैल को रविवार दो दिन छुट्टी रहेगी। 9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा, 10 अप्रैल को चैती चांद और 11 अप्रैल को ईद उल फितर का अवकाश रहेगा। 12 अप्रैल को दफ्तर लगेंगे, 13 अप्रैल और 14 अप्रैल को फिर शनिवार व रविवार की छुट्टी रहेगी। 15 से दफ्तर शुरू हो जाएंगे।











