पाकिस्तान की लोकेशन ही गायब
यूजर्स ने काफी देर तक सरकार के हैंडल्स को एक्सेस करने की कोशिशें की। लेकिन हर बार उन्हें जवाब मिला, 'कानूनी मांग के जवाब में भारत में अकाउंट को रोक लिया गया है।' मार्च 2023 से भारत में पाकिस्तान की सरकार के आधिकारिक हैंडल्स को बैन कर दिया गया है। साल 2022 में अकाउंट को कानूनी शिकायतों के बाद दो बार रोका गया था। गिलगित बाल्टिस्तान के रहीमाबाद के रहने वाले यासिर हुसैन ने ट्वीट किया और लिखा, 'मैं गिलगिट बाल्टिस्तान में हूं और ट्विटर पर @GovtofPakistan के ट्वीट नहीं दिख रही हैं। इसमें कहा गया है कि कानूनी मांग के जवाब में भारत में अकाउंट पर रोक लगा दी गई है।' यासिर को वह कोई भी ट्वीट नहीं दिख रही थी जो पाकिस्तान के अलग-अलग अकाउंट से की गई थी और जिसे वह फॉलो करते थे।

जियो-टैगिंग से गायब पाकिस्तान
पूरे मामले पर ट्विटर खामोश
मीडिया के सवालों के लिए तय आधिकारिक ईमेल से भी बस ऑटोमेटेड मैसेज दिया गया। टिप्पणी के लिए पाकिस्तान टेलीम्युनिकेशन अथॉरिटी की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। एक और ट्विटर यूजर करीम शाह निजारी के मुताबिक उन्हें भी ट्वीट में लोकेशन पाकिस्तान एड करने में सिर्फ नाकाम ही मिली। उन्हें सिर्फ एक ही विकल्प दिखा रहा था, 'जम्मू कश्मीर।' निजारी के मुताबिक वह घिजेर जिले की यासीन घाटी में रहते हैं, लेकिन ट्विटर एल्गोरिदम उन्हें अपने फीड पर भारत का दिखा रहा था।