Select Date:

बंपर कमाई के लिए हो जाएं तैयार, इस महीने 10 कंपनियां लेकर आ रहीं IPO, जुटाएंगे 8 हजार करोड़ रुपये

Updated on 05-08-2023 02:52 PM

नई दिल्ली: अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। इस महीने 8 से 10 कंपनियों के आईपीओ लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। आप आईपीओ में निवेश करके बंपर कमाई कर सकते हैं। इनवेस्टमेंट बैंकरों के मुताबिक, जुलाई में चार छोटे Initial Public Offerings (IPO) की मजबूत मांग के बाद, अगस्त में लगभग ₹8,000 करोड़ जुटाने के लिए लगभग 8-10 आईपीओ कतार में हैं। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने यानी अगस्त में ज्यूपिटर लाइफलाइन हॉस्पिटल्स, TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, बालाजी स्पेशलिटी केमिकल्स, यात्रा ऑनलाइन, इनोवा कैपटैब, एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज, ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स और विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया जैसी कंपनियां अपना पहला IPO लॉन्च कर सकती हैं।

अहमदाबाद स्थित फार्मास्युटिकल फर्म कॉनकॉर्ड बायोटेक का ₹1,551 करोड़ का IPO शुक्रवार को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आ गया। वहीं ₹1,025 करोड़ का मुंबई स्थित गैर-बैंकिंग फाइनैंस कंपनी SBFC फाइनैंस IPO बुधवार को खुला है।


इस महीने इन कंपनियों के आ सकते हैं IPO

इस महीने ज्यूपिटर लाइफलाइन हॉस्पिटल्स, इनोवा कैपटैब, TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, यात्रा, बालाजी स्पेशलिटी केमिकल्स, ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स, एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज, विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हो सकते हैं। बैंकरों के अनुसार, मजबूत सेकंडरी मार्केट के साथ प्राइमरी मार्केट का मूड अब बेहतर है। ICICI सिक्योरिटीज के निवेश बैंकिंग प्रमुख अजय सराफ ने कहा, 'ब्याज दरों और महंगाई में अनिश्चितता का दौर शांत पड़ने के बीच मजबूत सेकंडरी मार्केट के साथ पिछले दो-तीन महीनों में IPO की मांग फिर से बढ़ी है, लेकिन केवल यूनिक बिजनेस वाले अच्छे मूल्यांकन पर बेची जाने वाली चुनिंदा कंपनियों को ही अच्छी मांग मिलेगी।' 2023 में अब तक 13 कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से ₹10,283 करोड़ जुटाए हैं, जबकि 2022 में 40 कंपनियों ने ₹59,302 करोड़ जुटाए थे।
 

क्या करें रिटेल इन्वेस्टर

जानकारों का कहना है कि रिटेल इन्वेस्टरों को IPO के लिए अप्लाई करते समय अपना मकसद स्पष्ट रखना चाहिए। क्या वे कंपनी की लिस्टिंग से होने वाली कमाई के लिए आना चाह रहे हैं या फिर लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर के रूप में कदम रख रहे हैं। यदि वे लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर के तौर पर आ रहे हैं तो उन्हें ऑफर डॉक्यूमेंट को ध्यान से पढ़ना चाहिए, कंपनी के बिजनेस और फाइनैंशल परफॉर्मेंस को समझना चाहिए। प्रमोटर और कॉर्पोरेट गवर्नेंस के स्तर के बारे में जानना चाहिए।
 

2021 के क्या हैं सीख

इस बार इन्वेस्टर, प्रमोटर और कंपनियां सतर्क हैं क्योंकि 2021 में कई बड़े-बड़े IPO ने निराश किया था। LIC के शेयर की जो कीमत IPO के समय पर 949 रुपये थी वह अब भी 644.40 रुपये पर अटकी है। यानी इश्यू प्राइस से 32% नीचे। ऐसे में जानकारों का कहना है कि बाजार में जब तेजी का दौर होता है तो प्रमोटर और कंपनियां IPO के जरिए पैसा जुटाना चाहते हैं। लेकिन निवेशकों के लिए कई बार उनके पास कुछ नहीं होता है। ऐसे में निवेशकों को सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2025
क्लियर टाइटल इंश्योरेंस" (Clear Title Insurance) का मतलब है संपत्ति के स्वामित्व के मामले में किसी भी कानूनी समस्या या विवाद से बीमा सुरक्षा प्राप्त करना। यह एक प्रकार का बीमा है…
 10 May 2025
टर्म इंश्योरेंस एक प्रकार का लाइफ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) है, जो एक खास समय या वर्षों अर्थात अवधि के लिए कवरेज प्रदान करता है। इस प्रकार का लाइफ इंश्योरेंस (जीवन…
 10 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से सतर्क रहने और ग्राहकों के लिए निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाने…
 10 May 2025
मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच आर्थिक मोर्चे पर भी दिक्कत शुरू हो गई है। कल शाम यानी शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 880 अंक गिर कर बंद…
 10 May 2025
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सर्विसेज शुरू करने की हरी झंडी मिल गई है। यह कंपनी सैटेलाइट के जरिए दुनिया के 100 से…
 10 May 2025
नई दिल्ली/मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच एक सुकूनदेह खबर आई है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली सरकारी ऑयल कंपनियों, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन…
 10 May 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच शुक्रवार को घरेलू बाजार में काफी गिरावट रही। सेंसेक्स 880 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ में काफी…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
Advertisement