Select Date:

गांधी-नेहरू ने बचाया पाकिस्तान, जिन्ना को मानना चाहिए अहसान... पाकिस्तानी प्रोफेसर ने खोली अपने मुल्क की पोल

Updated on 13-07-2023 02:19 PM
लंदन: ब्रिटेन ने लंबी गुलामी के बाद भारत को आजादी तो दी, लेकिन एक सुंदर देश को दो हिस्सों में बांट कर रख दिया। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने अंग्रेजों से मांग की थी, कि मुस्लिमों को उनका अलग देश दिया जाए। अब इस मामले पर पाकिस्तान के एक प्रोफेसर ने कहा है कि महात्मा गांधी ने जान देकर पाकिस्तान को बचाया, नहीं तो यह कभी खड़ा ही न हो पाता। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना को भारत सरकार का शुक्रगुजार होना चाहिए कि वह अपनी जुबान पर कायम रहे।

पाकिस्तानी मूल के स्वीडिश प्रोफेसर इश्तियाक अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में वह इस बात पर चर्चा कर रहे होते है कि अगर भारत से सभी मुस्लिम पाकिस्तान आ जाते तो बेहद मुश्किल हो जाती। वह कहते हैं कि पाकिस्तान जब बना तब यहां कागज तक नहीं था। अगर इतनी बड़ी आबादी पाकिस्तान में आ जाती तो ये देश बनने से पहले ही बर्बाद हो गया होता। जिन्ना नहीं चाहते थे कि भारत से मुस्लिमों का एक पूरा सैलाब आ जाए।

पाकिस्तान को महात्मा गांधी ने बचाया

इश्तियाक अहमद ने कहा, '3.5 करोड़ लोग भारत से आ सकते थे। जिस तरह हमने किसी हिंदू सिख को पश्चिमी पाकिस्तान में नहीं रहने दिया अगर उसी तरह वहां से भी मुस्लिमों को भगा दिया जाता तो मुश्किल हो जाती। मान लीजिए अगर बिहार का 50 लाख मुसलमान पूर्वी पाकिस्तान चला जाता जो उस समय बेहद गरीब था और अगर तीन करोड़ लोग यहां आ जाते तो पाकिस्तान गिर जाता। ऐसे में तो पाकिस्तान को महात्मा गांधी ने अपनी जान देकर बचाया है।'

भारत सरकार का अहसान मानें

प्रोफेसर इश्तियाक अहमद ने आगे कहा, 'जिन्ना को भारत सरकार का अहसान मानना चाहिए कि वह अपनी जुबान पर कायम रहे।' प्रोफेसर इश्तियाक की किताब, 'जिन्ना: हिस सक्सेस, फेलियर एंड रोल इन हिस्ट्री' को लेकर बातचीत से जुड़े एक वीडियो का यह अंश है। इस वीडियो में वह कई बार महात्मा गांधी को याद करते हैं। उन्होंने इस दौरान महात्मा गांधी की तुलना इतिहास के कई महान धार्मिक लोगों से की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement