Select Date:

न्यूजीलैंड में मिला 8 करोड़ साल पुराने 'राक्षस' का जीवाश्म, लंबी गर्दन के साथ समुद्र में राज करता था शिकारी

Updated on 26-06-2023 07:07 PM
()वेलिंग्टन: न्यूजीलैंड में आए एक चक्रवात के बाद 8 करोड़ साल पुराने एक विशाल समुद्री जीव का जीवाश्म मिला है। यह जीवाश्म फरवरी में आए चक्रवात गैब्रिएल के बाद मिला है। चक्रवात ने न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के माउंगटानिवा नेटिव फॉरेस्ट को हिट किया था। इसके कारण पहाड़ी जलमार्ग पूरी तरह पानी से भर गए थे, जिनके कारण आसपास की चट्टानें और बोल्डर उखड़ गए थे। मार्च में इन्हें खोजा गया था, जिसकी घोषणा अब की गई है। जीवाश्म विज्ञानियों के मुताबिक दो नए खोजे गए जीवाश्म एलास्मोसॉरस (Elasmosaurus) से जुड़े हो सकते हैं।

ये जीव विशाल गर्दन वाले समुद्री सरीसृप हैं, जो 45 फीट लंबे हो सकते थे। रिपोर्ट के मुताबिक पत्थर पर इन जीवों के रीढ़ की हड्डी है। टीम को एक और जीवाश्म मिला जो मोसासौर से जुड़ा हो सकता है। ये जीव भी डायनासोर के समयकाल में समुद्र के बेहतरीन शिकारी थे। मोसासौर के जीवाश्म पहले भी न्यूजीलैंड में मिले हैं। 2015 में मंगाहौंगा स्ट्रीम में जीवाश्म दांत और आंशिक जबड़ा खोजा गया था।


चक्रवात ने हटाए बड़े-बड़े बोल्डर

गैब्रिएल एक विनाशकारी चक्रवात था, जिसने 12 से 16 फरवरी के बीच न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप को तबाह कर दिया था। 1968 के बाद यह देश में आया सबसे घातक चक्रवात था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। इंस्टीट्यूट ऑफ जियोलॉजिकल एंड न्यूक्लियर साइंसेज लिमिटेड की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक जहां जीवाश्म मिले हैं उस पहाड़ी क्षेत्र में नदियां अपने उफान पर थीं। इसमें लाखों क्यूबिक फीट बारिश का पानी शॉपिंग ट्रॉली के आकार जितने बोल्डर को उठा रहा था।

पानी का शिकारी था एलास्मोसॉरस

एलास्मोसॉरस की गर्दन बेहद लंबी होती थी। शरीर का आधे से ज्यादा हिस्सा इनकी गर्दन का होता था। लंबी गर्दन 70 से ज्यादा कशेरुकाओं से बनी थी, जिसके कारण यह लचीली होती थी। इसके कारण यह सभी दिशाओं में शिकार करने में सक्षम थे। इस जीव का शरीर समुद्र के जीवन के हिसाब से अनुकूल था। इसके चार बड़े फ्लिपर्स थे, जिनका इस्तेमाल यह पानी में तेजी से तैरने के लिए करता था। इनकी संरचना आज के समुद्री कछुओं से मिलती-जुलती है। इसका सिर छोटा था, जिसमें नुकीले दांत होते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement