अपने खिलाफ आपराधिक मामलों का दिया जवाब
जेल से बाहर निकलने के बाद ट्रंप ने अपने खिलाफ लगे आपराधिक मामलों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ये सभी मामले चुनावी हस्तक्षेप हैं। जब वो जेल में पहुंचे तो कई समर्थक बैनर और अमेरिकी झंडे लेकर वहां पहुंच गए। जॉर्जिया जेल रवाना होने से पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर फानी विलिस पर निशाना साधा। विलिस ने ही ट्रंप के खिलाफ केस किया है। ट्रंप ने कहा कि विलिस अटलांटा में बढ़ रहे क्राइम के लिए जिम्मेदार हैं।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर चार आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। उन पर देश को धोखा देने की साजिश, सरकारी कार्यवाही में बाधा डालने की साजिश, किसी सरकारी कार्यवाही में बाधा डालना और नागरिकों के अधिकारों के खिलाफ साजिश के आरोप लगे हैं। ट्रंप इस मामले में खुद को निर्दोष बताते रहे हैं। उन्होंने अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि यह मामला एक 'राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के उत्पीड़न' का है।