इसलिए बिगड़ी बात
मीडिया से बातचीत में दीपक जोशी ने कहा कि पिछले माह पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के साथ मुझे भी भाजपा की सदस्यता लेने के लिए संगठन की तरफ से बुलाया गया था। उसी दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और डा. नरोत्तम मिश्रा ने अलग-अलग फोन करके दो नेताओं से माफी मांगने के लिए कहा था, जो मुझे स्वीकार नहीं था। यही कारण है कि मैं भाजपा में नहीं गया। उन्होंने कहा कि मेरी गलती क्या है, जो मुझे किसी से माफी मांगनी पड़े।
कांग्रेस के टिकट पर खातेगांव से लड़ा था चुनाव
उल्लेखनीय है कि जोशी ने कांग्रेस में जाने के बाद कहा था कि पार्टी में उनकी उपेक्षा हो रही है। उनके छोटे-छोटे काम भी नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें खातेगांव से विधानसभा को चुनाव भी लड़ाया था, पर वह हार गए थे।











