तीसरी बार राजा भोज एयरपोर्ट को बम से उड़ान की धमकी, इंदौर सहित 40 हवाई अड्डों को भेजा ई-मेल

तीसरी बार राजा भोज एयरपोर्ट को बम से उड़ान की धमकी, इंदौर सहित 40 हवाई अड्डों को भेजा ई-मेल
भोपाल। अज्ञात व्यक्ति ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी दी है। मंगलवार को भोपाल और इंदौर सहित देश के 40 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने का ई-मेल भेजा गया। मेल मिलते ही एयरपोर्ट अथारिटी सतर्क हो गई।तत्काल अलर्ट जारी कर सीआइएसएफ को सतर्क रहने को कहा गया। लाउंज सहित विमान क्षेत्र की सूक्षम जांच की गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध बैग, बम या वस्तु नहीं मिली धमकी की सूचना ही सुरक्षा बल सतर्क हो गए।

एयरपोर्ट अथारिटी ने हाईअलर्ट घोषित करते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई। सबसे पहले गांधीनगर थाने को सूचना दी गई। पुलिस के साथ सुरक्षा बलों ने जांच अभियान चलाया। डाग स्क्वाड की मदद से जांच की गई। जांच के बाद बम थ्रेट एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई। इस कमेटी में पुलिस एवं जिला प्रशासन के अलावा आइबी एवं ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सिक्युरिटी के अधिकारी भी शामिल हैं। बैठक में विमानतल एवं आसपास की सुरक्षा की समीक्षा की गई। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार बैठक में एयरलाइंस एवं सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक के साथ ही अलर्ट घोषित किया गया। अब यात्रियों की त्रिस्तरीय जांच होगी। आकस्मिक जांच भी होगी। बैगेज की जांच में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। क्विक स्सि्पांस टीम को सतर्क रहने को कहा गया है। बैगेज स्क्रीनिंग अब सूक्षम होगी। संदिग्ध लोगों पर निगाह रखनें के लिए अलग से जवान तैनात किए जा रहे हैं।

साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी

जिस मेल एड्रेस से आया है। यह मेल एड्रेस संभवत: भारत का नहीं है। विशेषज्ञों से इसकी जांच कराई जाएगी। यह धमकी किसने दी थी यह अभी तक पता नहीं चल सका है। एयरपोर्ट अथारिटी ने साइबर विशेषज्ञों की मदद लेने का निर्णय भी लिया है।

इस साल तीसरी बार मिली है धमकी

भोपाल एयरपोर्ट को इस साल तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 29 अप्रैल को भी धमकी भरा मेल मिलने पर हड़कंप मच गया था। इसके बाद 12 मई को भी अज्ञात व्यक्ति ने मेल के माध्यम से हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी दी थी। यह मेल किसने किया था। पुलिस ने फिर से प्रकरण दर्ज किया है।


Advertisement