Select Date:

अटलांटिक महासागर में मिला 4 करोड़ का 'तैरता सोना', वैज्ञानिकों की खुली किस्‍मत, लिया बड़ा फैसला

Updated on 05-07-2023 07:39 PM
मैड्रिड: अटलांटिक महासागर में अफ्रीकी तट के पास स्थित स्‍पेन के केनरी द्वीप समूह के समुद्री तट पर वैज्ञानिकों को 4 करोड़ 46 लाख रुपये मूल्‍य का 'तैरता सोना' मिला है। दरअसल, एक विशाल व्‍हेल मछली का शव केनरी द्वीप समूह के तट पर बहकर आया था। वैज्ञानिकों ने जब इसे देखा तो उन्‍हें यह पता नहीं था कि इसकी आंत के अंदर अनमोल खजाना छिपा हो सकता है। वैज्ञानिकों ने जब इस व्‍हेल मछली का पोस्‍टमार्टम किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्‍हें आंतों के अंदर व्‍हेल की उल्‍टी मिली है जिसे 'तैरता सोना' कहा जाता है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि समुद्र के अंदर तेज लहरों और ज्‍वार की वजह से उन्‍हें पोस्‍टमार्टम करने में काफी समस्‍या आई। इसके बाद भी यूनिवर्सिटी ऑफ लास पाल्‍मास के एनिमल हेल्‍थ और फूड सिक्‍यॉरिटी इंस्‍टीट्यूट के प्रमुख एंटोनियो फर्नांडिज रोड्रिगुएज ने कहा कि वह यह पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध थे कि इस व्‍हेल मछली की मौत कैसे हुई। उन्‍होंने कहा कि व्‍हेल के पाचन तंत्र में समस्‍या थी। जब उन्‍होंने व्‍हेल के मलाशय या कोलोन की जांच की तो उन्‍हें कुछ बेहद कठोर चीज फंसी दिखी।

जानें क्‍यों दुर्लभ है यह 'तैरता सोना'

एंटोनियो ने कहा, 'जब मैंने इसे बाहर निकाला तो यह एक पत्‍थर की तरह से था जिसका वजन 9.5 किलोग्राम था। उस समय समुद्र की लहरें व्‍हेल को धो रही थीं। जब मैं समुद्री तट से लौट रहा था तब सब लोग मुझे देख रहे थे लेकिन किसी को पता नहीं था कि मेरे हाथ में क्‍या है। यह असल में व्‍हेल की उल्‍टी थी।' इसके दुर्लभ होने की वजह से अक्‍सर इसे तैरता हुआ सोना कहा जाता है। इसका इस्‍तेमाल सदियों से परफ्यूम बनाने में किया जाता रहा है। बताया जाता है कि 100 स्‍पर्म व्‍हेल में से केवल 1 ही में यह तैरता हुआ सोना पाया जाता है।

व्‍हेल की उल्‍टी का जन्‍म कैसे होता है, इस रहस्‍य का खुलासा 19वीं सदी में हुआ था। विशेषज्ञों के मुताबिक व्‍हेल मछली बड़े पैमाने पर स्क्विड और कटलफिश को खाती है और इनमें से ज्‍यादातर को वह पचा नहीं पाती है। इसके बाद व्‍हेल मछली उल्‍टी कर देती है। हालांकि इसके बाद भी कुछ ह‍िस्‍सा व्‍हेल के अंदर ही वर्षों तक बचा रह जाता है। इसी से Ambergris का निर्माण होता है। यह ठोस, मोम जैसा ज्‍वलनशील तत्‍व होता है जो हल्‍के ग्रे या काले रंगा का होता है। यह कई बार निकल भी जाता है और इसे समुद्र में तैरते हुए पाया जाता है।


ज्‍वालामुखी पीड़‍ितों को देंगे सारा पैसा

जो Ambergris ताजा होता है, उसकी गंध मल जैसी ही होती है। हालांकि फिर धीरे-धीरे यह मिट्टी जैसी होने लगती है। इसकी मदद से बनाई गई परफ्यूम की गंध लंबे समय तक बनी रहती है। इसी वजह से महंगे ब्रांड इसका इस्‍तेमाल करते हैं और भारी कीमत देने को तैयार रहते हैं। इसी वजह से कई बार शिकारी व्‍हेल का शिकार भी करते हैं। वैज्ञानिक इस उल्‍टी को बेचने से मिले पैसे को ला पाल्‍मा ज्‍वालामुखी के पीड़‍ितों को देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement