Select Date:

अंजू और नसरुल्लाह के निकाह का पहला वीडियो आया सामने! मास्क और दुल्हन के लिबास में दिखी 'फातिमा'

Updated on 31-07-2023 02:01 PM
इस्लामाबाद : भारत की अंजू और पाकिस्तान के नसरुल्लाह की कहानी हर रोज नए मोड़ ले रही है। अंजू ने पहले कहा था कि वह सिर्फ घूमने और अपने दोस्त से मिलने के लिए पाकिस्तान आई है। लेकिन अब अंजू और नसरुल्लाह के निकाह और अंजू के इस्लाम कबूलने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि अंजू और नसरुल्लाह लगातार इन दावों को खारिज कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसे अंजू और नसरुल्लाह के निकाह का पहला वीडियो बताया जा रहा है।

पाकिस्तानी पत्रकार गुलाम अब्बास शाह ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अंजू और नसरुल्लाह नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'संभवतः यह शादी की पारंपरिक पोशाक में अंजू का पहला वीडियो है।' वीडियो में नजर आ रही महिला, जिसे अंजू बताया जा रहा है, मास्क पहने और शादी के कपड़ों में नजर आ रही है। इससे पहले खबर आई थी कि फेसबुक पर बने अपने दोस्त से शादी करने पाकिस्तान गई भारतीय महिला अंजू को इस्लाम स्वीकार करने पर नकद राशि और जमीन उपहार के रूप में दी गई है।

अंजू ने नसरुल्लाह से किया निकाह

पाकिस्तानी मीडिया दावा कर रहा है कि अंजू ने इस्लाम स्वीकार करने के बाद 25 जुलाई को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में अपने दोस्त नसरुल्ला से शादी कर ली थी। अंजू को अब फातिमा के नाम से जाना जाएगा। दोनों के बीच 2019 में फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। खैबर पख्तूनख्वा स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहसिन खान अब्बासी ने शनिवार को अंजू और नसरुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की।

अंजू को गिफ्ट में मिला प्लॉट

खबरें हैं कि मोहसिन खान अब्बासी ने अंजू को एक चेक सौंपा। इसके अलावा अंजू को 2,722 वर्ग फुट जमीन के दस्तावेज भी दिए गए ताकि वह पाकिस्तान में आराम से रह सके। मोहसिन खान अब्बासी ने कहा, 'अंजू ने भारत से पाकिस्तान तक यात्रा की और अपना नया वैवाहिक जीवन शुरू करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया। हम अपने धर्म में उसका स्वागत करने और उसकी शादी की बधाई देने के लिए यहां आए हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को मिलने वाले 19 हजार करोड़ का फंड रोक रखा है। इसमें से कुछ पैसा बाइडेन प्रशासन के कार्यकाल का भी है।ट्रम्प…
 06 May 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में सोमवार देर रात बंद कमरे में बैठक हुई। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में पाकिस्तान से आतंकी संगठन…
 06 May 2025
भारत ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब पर बने सियाल और बगलिहार बांध के गेट बंद कर दिए हैं। इसके चलते पाकिस्तान जाने वाला चिनाब का पानी रुक गया है और वाटर…
 06 May 2025
इजराइली सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर हुदैदाह पर सोमवार रात भीषण बमबारी की। सेना के मुताबिक हमले में 20 इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों…
 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
Advertisement