बीजेपी के सदस्यता अभियान का पहला फेज पूरा, टॉप 20 राज्यों में पहले पर एमपी, समीक्षा करने जबलपुर पहुंचे वीडी शर्मा

बीजेपी के सदस्यता अभियान का पहला फेज पूरा, टॉप 20 राज्यों में पहले पर एमपी, समीक्षा करने जबलपुर पहुंचे वीडी शर्मा
जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी के पहले फेस का सदस्यता अभियान पूरा हो गया है। 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक भाजपा सदस्यता अभियान का दूसरा फेस शुरू हो रहा है। इस अभियान की योजना और समीक्षा के लिए मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जबलपुर में ग्रामीण और शहरी कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

कार्यकर्ताओं ने की अथाह मेहनत


पत्रकारों से चर्चा करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान महापर्व के पहले फेस में प्रदेश में 64871 बूथों पर 41 लाख कार्यकर्ताओं की फ़ौज और टोली ने अथक मेहनत की। प्रदेश में 1 करोड़ 6 लाख नए सदस्यों को भाजपा में जोड़ा गया। 1 अक्टूबर से सदस्यता अभियान के दूसरे फेस में अलग अलग विधाओं के लोगों को भाजपा में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

एक करोड़ से अधिक युवा बने सदस्य


वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को 1 करोड़ युवाओं को जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष की है, उन्हें भाजपा में सदस्य बनाने का संकल्प लिया था। प्रधानमंत्री का विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरा हुआ है। एक करोड़ से अधिक युवा नौजवानों को भाजपा में सदस्य बनाया गया है।

सदस्य बनाने में टॉप 20 राज्यों में एमपी पहले पर


तक़रीबन 64 प्रतिशत नौजवान प्रथम फेस में भाजपा के सदस्य बने हैं। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा के प्रथम फेस के सदस्यता अभियान में 20 टॉप राज्यों में मध्यप्रदेश जनसंख्या के आधार पर पहले स्थान पर है।

मिथुन चक्रवर्ती को दी बधाई


वीडी शर्मा ने फिल्म अभिनेता मिथुन को दादा साहब फाल्के अवार्ड के लिए बधाई दी है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल, प्रियंका और दिग्विजय सिंह देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े होने वाले लोग हैं।
Advertisement