मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गोंड चित्रकार संतोषी श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गोंड चित्रकार संतोषी श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी
 भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। सोमवार 14 अक्टूबर को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग प्रदर्शनी भवन वीथी संकुल में अगस्त माह के प्रादर्श के रूप में आंध्रपदेश के वाद्ययंत्र अवुजम का प्रदर्शन किया गया है।इसे सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा प्रदर्शनी दीर्घा में गोंड चित्रकार संतोषी श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी का संयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी को दोपहर 12 बजे से देखा जा सकता है।

सप्रे संग्रहालय में अपराह्न तीन बजे से कलागुरु लक्ष्मण भांड स्मृति प्रसंग का आयोजन किया जा रहा है।इसमें कलागुरु के अवदान को याद किया जाएगा।

मायाराम सुरजन भवन में हम थियेटर ग्रुप की एक्टिंग क्लास शाम छह बजे से आरंभ होगी।कार्यशाला के दौरान नाटक तैयार कराया जाएगा।

शौर्य स्मारक की आठवीं वर्षगांठ पर मुक्ताकाश मंच पर मिलिट्री बैंड की प्रस्तुति शाम साढ़े पांच बजे से होगी।

मप्र जनजातीय संग्रहायलय में महाराष्ट्र की धागा-छाया पुतली शैली में श्रीराम-सीता स्वयंवर और पंचवटी प्रसंग का मंचन शाम साढ़े छह बजे से होगा।

Advertisement