Select Date:

IMF का लोन भी नहीं कर पा रहा कंगाल पाकिस्तान की मदद, टोयोटा कार का प्लांट इस वजह से हुआ बंद

Updated on 21-07-2023 03:51 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कर्ज के पैसे के बल पर बढ़ रहा है। पाकिस्तान अपने करीबी देशों से कर्जा मांग रहा है। इसके साथ ही उसे आईएमएफ से 3 अरब डॉलर के कर्ज को मंजूरी मिल गई है। लेकिन इससे उसे कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। आइएमएफ का लोन कोई जादू की छड़ी नहीं है, जो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को एक ही दिन में सुधार देगा। अभी भी पाकिस्तान में मौजूद बड़ी-बड़ी कंपनियों के हालात खराब हैं। पाकिस्तान में टोयोटा कंपनी की कारों की निर्माता इंडस मोटर कंपनी लिमिटेड ने अपना प्लांट दो हफ्ते के लिए बंद कर दिया है।

इंडस मोटर पाकिस्तान के ऑटोमोटिव सेक्टर का एक प्रमुख खिलाड़ी है। यह निर्णय कच्चे माल के आयात में आने वाली दिक्कतों के कारण लिया गया है। कच्चा माल न होने के कारण सप्लाई चेन पूरी तरह बाधित हुई है। पिछले महीने भी आयात में दिक्कतों के कारण कुछ दिनों के लिए इंडस मोटर ने प्रोडक्शन बंद किया था। हालांकि वर्तमान में स्थिति और भी खराब हो गई है। कंपनी के पास फैक्ट्री को लगातार चलाने के लिए पर्याप्त् इन्वेंट्री नहीं है। कंपनी ने पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज को इस बारे में जानकारी दी है।

कंपनी ने क्या कहा

इंडस मोटर कंपनी के सचिव ने पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज को एक बयान जारी करते हुए कंपनी और उसके विक्रेताओं को कच्चे माल के आयात में होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। आयात में होने वाली दिक्कतें मुख्य रूप से बैंकों की ओर से लेटर ऑफ क्रेडिट न जारी करने के कारण हुई हैं। विदेशी कंपनियों को पेमेंट समय से नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण वह पाकिस्तान के डीलरों को माल देने से दूरी बना रही हैं। 21 जुलाई से 3 अगस्त तक प्लांट पूरी तरह बंद रहेगा।

ये कंपनियां भी हुई हैं प्रभावित

इंडस मोटर इकलौती कंपनी नहीं है जिसका प्रोडक्शन कच्चे माल की कमी से प्रभावित हुआ है। पाक सुजुकी मोटर्स और होंडा कार्स जैसी प्रमुख कंपनियां भी कच्चे माल की कमी के कारण पिछले कुछ महीनों में कई बार अपना काम बंद कर चुकी है। इंडस मोटर ने पाकिस्तान में हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के स्थानीय उत्पादन को बढ़ाने के लिए 100 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। इतनी बड़ी कंपनी के प्लांट को वर्तमान में बंद करना पूरे पाकिस्तान के ऑटोमोबाइल उद्योग की असली हालत को दिखाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement