पाइप लाइन की मरम्‍मत चलते रविवार से शैतान सिंह चौराहे का एक रास्‍ता 20 द‍िन के ल‍िए बंद

पाइप लाइन की मरम्‍मत चलते रविवार से शैतान सिंह चौराहे का एक रास्‍ता 20 द‍िन के ल‍िए बंद
 भोपाल। शैतान सिंह चौराहा की एक सड़क र‍व‍िवार से 20 द‍िनों के ल‍िए बंद हो गई है। दरअसल उक्त मार्ग पर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के सामने नाले को कलवर्ट करने का निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। इसके चलते यातायात परिवर्तित रहेगा।

जो इस प्रकार है

ओरा माल से हनुमान मंदिर 1100 क्वार्टर जाने के लिए देवी अहिल्या बाई चौराहा (शैतान सिंह चौराहा) से मनीषा मार्केट - आरसीवीपी नरोन्हा एकेडमी - कैंपियन स्कूल होते हुए 1100 क्वार्टर हनुमान मंदिर पहुंचा जा सकता है। कैंपियन स्कूल तिराहे से ई-7 होते हुए सांई बोर्ड 12 नंबर, बसंतकुंज गेट से ईश्वर नगर गेट से सेवाय मार्केट (रेडिशन होटल) पहुंचा जा सकता है।

इस संबंध में पीआरओ प्रेमशंकर शुक्ला का कहना है कि निर्माण कार्य जब तक पूरा नहीं होता, तब तक सड़क बंद रहेगी। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान परिवर्तित मार्ग का प्रयोग करें और असुविधा से बचे।

Advertisement