यहां देखिए रुपये के एक्सचेंज रेट
वित्त मंत्रालय की ओर से भारतीय रुपये के बराबर विदेशी करेंसी की एक इकाई की एक्सचेंज रेट लिस्ट जारी की है। यह आयात माल और निर्यात माल के लिए अलग-अलग है। आंकड़ों के मुताबिक, आयात माल के लिए रुपये के लिए ऑस्ट्रेलियन डॉलर की एक्सचेंज रेट 57.35 है, यानी एक ऑस्ट्रेलियन डॉलर के लिए 57.35 रुपये देने होंगे। इसी तरह बहरीन दीनार की एक्सचेंज रेट 224.55, कैनेडियन डॉलर की 63.50, चाइनीज युआन की 11.60, यूरो की 93.75 और कतरी रियाल की 23.25 है।
हांगकांग डॉलर के लिए देने होंगे कितने रुपये
जानिए कैसे तय होती है एक्सचेंज रेट
एक्सचेंज रेट कई फैक्टर्स पर डिपेंड करती है। महंगाई, ब्याज दर, कैपिटल इनफ्लो, लिक्विडिटी और चालू खाता खाता भी एक्सचेंज रेट को प्रभावित करता है। इसमें सबसे बड़ा फैक्टर डिमांड एंड सप्लाई है। जैसे-जैसे मांग बढ़ती है वैल्यू बढ़ती जाती है और मांग घटने के साथ ही वैल्यू कम हो जाती है। वैश्विक बाजार में जब डॉलर की डिमांड बढ़ती है, तो यह महंगा हो जाता है। इसे ही फ्लोटिंग एक्सचेंज रेट (Floating Exchange Rate) कहते हैं।











