काजीकैंप में ससुर और दामाद के बीच हुआ विवाद, गोली चली

काजीकैंप में ससुर और दामाद के बीच हुआ विवाद, गोली चली
भोपाल। गौतम नगर थाना क्षेत्र के बाफना कालोनी में सोमवार देर रात ससुर और दामाद में विवाद हाे गया। बाद में किसी ने फायर कर दिया, बताया जा रहा है कि दोनों में परिवारिक व‍िवाद है। गोली किसने चलाई पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी है। घायल का नाम शानू बताया जा रहा है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक बाफना कालोनी में रहने वाले ससुर का अपने दामाद शानू से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर सोमवार दोनों में एक बार फिर बातचीत हुई। बाद में शानू बाहर आ गया। काजी कैंप इलाके में किसी ने शानू को गोली मार दी। घायल को ग्रीन सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीआइ गौतम नगर नरेंद्र ठाकुर मौके पर मौजूद है। देर रात तक केाई एफआइआर दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है। मामले में शानू के ससुर पर गोली चलाने की बात बताई जा रही है,इसकी पुलिस छानबीन कर रही है।
Advertisement