प्लेन में था एक इजरायली नागरिक
रूस की सरकारी एविएशन एजेंसी रोसावित्सिया ने इस घटना पर बयान दिया है। एजेंसी ने कहा, 'मखाचकाला एयरपोर्ट ट्रैफिक एरिया में अज्ञात लोगों के प्रवेश के बाद, हवाई अड्डे की तरफ आने वाली और यहां से टेक ऑफ करने वाली फ्लाइट्स के लिए इसे अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया गया है।' एजेंसी ने बताया है कि एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी फोर्सेज पहुंच गई हैं। वहीं दूसरी ओर रूस की सरकारी मीडिया इजवेस्टिया और आरटी ने बताया है कि लोगों को इस बात की भनक लग गई थी कि इजरायल से एक व्यक्ति आया है। इसके बाद कई दर्जन लोग हवाई अड्डे और रनवे तक आ गए थे।

टेलीग्राम पर आए वीडियोज में नजर आ रहा है कि कुछ लोग बैरियर्स तक को पार कर गए हैं। उन्होंने एयरपोर्ट से बाहर निकलने और यहां आई कई कारों पर भी कब्जा कर लिया था। एक वीडियो में तो एक व्यक्ति रूस की रेड विंग्स कंपनी के प्लेन के पंख पर भी चढ़ गया था। फ्लाइटराडार के अनुसार, तेल अवीव से आने वाली रेड विंग्स फ्लाइट स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे मखचकाला में उतरी थी।
रूस की स्वतंत्र मीडिया सोता की तरफ से कहा गया है कि फ्लाइट मॉस्को के लिए उड़ान भरने से पहले माखचकाला में थोड़ी देर को रुकी थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों के मुताबिक भीड़ में से कुछ लोगों ने प्लेन की तरफ जाने से पहले पहले हवाईअड्डे पर लोगों से उनके पासपोर्ट देखने को कहा था। उनमें से एक व्यक्ति के हाथ में पोस्टर था जिस पर लिखा था, 'बच्चों के हत्यारों के लिए दागिस्तान में कोई जगह नहीं है' और एक और शख्स 'अल्लाह हू अकबर' चिल्ला रहा था। रविवार को ही एक और जगह उत्तरी काकेशस के काबर्डिनो-बलकारिया में नालचिक शहर में एक यहूदी केंद्र में आग लगा दी गई थी।