उन्होंने कहा, 'तख्तापलट, सुरक्षा स्थिति में लगातार गिरावट, खराब सामाजिक और आर्थिक प्रबंधन का परिणाम है। हम नाइजर की ओर से की गई सभी प्रतिबद्धताओं के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि करते हैं।' अब्द्रमाने जब यह बात कर रहे थे तो उनके साथ 9 अन्य अधिकारी सेना की वर्दी में खड़े थे। तख्तापलट के बाद उन्होंने देश की सीमाओं को बंद कर दिया है और पूरे देश में कर्फ्यू घोषित किया है। इसके साथ ही उन्होंने देश के सभी संस्थानों को निलंबित करने की घोषणा की है।
नाइजर में तख्तापलट की कोशिश, सैनिकों ने राष्ट्रपति को हिरासत में लिया, भड़का अमेरिका
नियामी: नाइजर में सैनिकों ने तख्तापलट का दावा किया है। सैनिकों का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम (Mohamed Bazoum) को सत्ता से हटा दिया है। तख्तापलट के दावे से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति गार्ड के सदस्यों ने बजौम को उनके आधिकारिक आवास पर हिरासत में लिया था। बुधवार देर रात एक बयान पढ़ते हुए कर्नल- मेजर अमादौ अब्द्रमाने ने कहा, 'हमने, यानी रक्षा और सुरक्षा बलों ने उस शासन को समाप्त करने का फैसला किया है, जिससे आप परिचित हैं।'
अमेरिका ने कही ये बात
तख्तापलट करने वाले सैनिकों ने किसी भी विदेशी हस्तक्षेप को लेकर सीधे चेतावनी दी है। अमेरिका ने राष्ट्रपति बजौम को तत्काल छोड़ने की मांग की है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, 'मैंने आज सुबह राष्ट्रपति बजौम से बात की है। मैंने यह साफ किया है कि अमेरिका नाइजर के लोकतांत्रित रूप से चुने गए राष्ट्रपति के रूप में उनका दृढ़ता से समर्थन करता है।' उन्होंने आगे कहा, 'हमने तत्काल उनके स्वतंत्रता की मांग की है।' अफ्रीकी यूनियन ने पहले इसे तख्तापलट का प्रयास बताते हुए इसकी निंदा की थी।











