जीएसटी चोरी के संदेह में कंस्ट्रक्शन कंपनी पर छापा, दस्तावेज किए जब्त

जीएसटी चोरी के संदेह में कंस्ट्रक्शन कंपनी पर छापा, दस्तावेज किए जब्त
भोपाल। राज्य जीएसटी की एंटी इवेजन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को यहां ऐशबाग स्टेडियम के पास लकी कंस्ट्रक्शन कंपनी सहित सात कंपनियों के कार्यालयों में छापा मरा। यहां जीएसटी के 25 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने दस्तावेजों की जांच की। कुछ दस्तावेज जब्त भी किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लकी कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक ने अलग-अलग नाम से अपनी ही कई कंपनियां बना ली थी। इनमें आपस में ही सामग्री की खरीदी-बिक्री दिखाकर निर्धारित जीएसटी का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लिया जाता था। सभी कंपनियों के कार्यालयों में देर रात तक कागजातों की छानबीन चलती रही।

इन कंपनियों में की छापामार कार्रवाई

जीएसटी के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद से दिखाए गए लेनदेन के आधार पर टैक्स की रिकवरी की जाएगी। जिन कंपनियों के कार्यालय में कार्रवाई की गई, उनमें रायल कंस्ट्रक्शन, अजीम आलम कंस्ट्रक्शन, इंडियन कंस्ट्रक्शन, नसीम आलम कंस्ट्रक्शन, रुखसार शेख आलम कंस्ट्रक्शन, क्रिएटिव कंस्ट्रक्शन और एवन कंस्ट्रक्शन शामिल हैं।


Advertisement