तीन सीटों पर रुके थे नाम
गौरतलब है कि कांग्रेस ने इससे पूर्व तीन सूचियां जारी की थी। जिसमें एक सूची में 10, दूसरी सूची में 12 तो वहीं तीसरी सूची में तीन नाम शामिल थे, इस तरह कांग्रेस ने 25 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। वहीं तीन सीटों पर लंबे समय से मंथन चल रहा था। वहीं अब कांग्रेस ने चौथी सूची जारी कर सभी सीटों पर स्थित साफ कर दी है।
28 सीटों पर ही लड़ेगी कांग्रेस
गौरतलब है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश की 29 में से सिर्फ 28 लोकसभा सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। खजुराहो सीट कांग्रेस ने समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को दी थी। यहां सपा ने मीरा यादव को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया है।
मुरैना-श्योपुर सीट पर सत्यपाल सिकरवार प्रत्याशी
कांग्रेस ने रैना-श्योपुर सीट से सत्यपाल सिकरवार ‘नीटू‘ को उम्मीदवार बनाया है। वे सुमावली से भाजपा विधायक रहे हैं। 2020 में हुए विधानसभा उपचुनाव में भितरघात के आरोपों के चलते भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। सत्यपाल सिकरवार के बड़े भाई सतीश सिकरवार ग्वालियर से कांग्रेस विधायक और भाभी शोभा सिकरवार ग्वालियर महापौर हैं।











