इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश में जबलपुर, रीवा व शहडोल संभाग के जिलों में बारिश भी हो सकती है। यह दाना तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़कर और तीव्र हो सकता है। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पचमढ़ी, मंडला, बालाघाट में पारा तेजी से लुढ़का है।
एमपी में 'दाना' तूफान के बीच ठंड असर, इन जिलों में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानें अपडेट
भोपालः ओडिशा और पश्चिम बंगाल को प्रभावित करने वाला और बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब का क्षेत्र तूफान 'दाना' मध्य प्रदेश के मौसम को भी प्रभावित करने वाला है। आने वाले कुछ घंटे बेहद अहम रहने वाले हैं। शुक्रवार सुबह तक यह तूफान ओडिशा में पुरी के तट के पास टकरा सकता है। दाना के असर से मध्य प्रदेश में बादल छा सकते हैं।
तापमान में आने लगी गिरावट
मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। बुधवार को प्रदेश के 17 जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, यह तापमान इस सीजन का रात का सबसे कम तापमान है।
बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने बुरहानपुर खंडवा और खरगोन जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अलावा शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है। बुधवार को दिन भर प्रदेश में किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। प्रदेश की प्रमुख जिलों की अधिकतम तापमान की बात करें तो खजुराहो में 35.4 दमोह में 35 नरसिंहपुर में 31 जबलपुर में 32.6 उज्जैन में 33 ग्वालियर में 33.3 और भोपाल में 32.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान अब तक के सबसे ज्यादा गिरावट रिकॉर्ड हुई यहां 14.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ प्रदेश के इस सीजन में यह सबसे बड़ी गिरावट है। मंडला में 15.4 और बालाघाट में 17.3 टीकमगढ़ में 1808 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया।











