वीडियो पर रहवासियों का गुस्सा फूट रहा है। वे इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा यह घटना एक महीने से भी कम समय में दूसरी बार हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो के आधार पर कोहेफिजा थाना पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
छी छी छी... वीआईपी रोड पर रखे गमले में युवक ने की गंदी हरकत, न शर्म न लिहाज ! कैमरे में हुआ कैद
भोपाल: शहर की शान बड़ी झील में एक बार फिर शर्मनाक हरकत करते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीआईपी रोड पर एक युवक नगर निगम के गमले में पेशाब करते हुए दिख रहा है। 27 सेकेंड के वीडियो में युवक गमले के अलावा फुटपाथ पर पेशाब करते कैद हुआ है। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने युवक की घटिया करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
थाना प्रभारी का कहना
कोहेफिजा थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। पर यह एक महीने के अंदर ऐसी दूसरी घटना है, जब कोई बड़ी झील में पेशाब करते मोबाइल में कैद हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि पास में एक बाइक खड़ी है, यह गाड़ी छत्तीसगढ़ रजिस्टर्ड सीजी 12 एएल 8896 दिख रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लगभग 23 दिन पहले भी एक युवक वीआईपी रोड से बड़े तालाब में पेशाब कर रहा था। उसका वीडियो भी इंटरनेट में वायरल हुआ था। इसके बाद कार के नंबर के आधार पर नगर निगम की टीम ने युवक का पता लगाया और उस पर कार्रवाई की। जांच करने पर पता चला था कि आरोपी सीहारे का रहने वाला था। नगर निगम ने उससे 5 हजार रुपए का आर्थिक दंड वसूल किया था।











