एयरपोर्ट्स पर मिलेगा सस्ता खाना-पीना, इस हवाई अड्डे पर शुरू हुई उड़ान यात्री कैफे की सुविधा

एयरपोर्ट्स पर मिलेगा सस्ता खाना-पीना, इस हवाई अड्डे पर शुरू हुई उड़ान यात्री कैफे की सुविधा
नई दिल्ली: एयरपोर्ट पर पानी, चाय और कॉफी के लिए यात्रियों को बहुत ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती लेकिन अब इससे उन्हें निजात मिल सकती है। सरकार ने एयरपोर्ट्स पर महंगे फूड और पेय पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए 'उड़ान यात्री कैफे' की शुरुआत की है। ऐसा पहला कैफे रविवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर शुरू किया गया। नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने इसकी शुरुआत की। अगर यह सफल रहा तो इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा मैनेज दूसरे एयरपोर्ट्स में भी शुरू किया जाएगा। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कई सांसदों ने चर्चा के दौरान एयरपोर्ट्स पर महंगे खाने और पेय पदार्थों का मुद्दा उठाया था। इनमें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी शामिल थे।
Advertisement