उत्तरी सागर में 3000 कार ले जा रही कार्गो शिप में लगी आग, भारतीय नाविक की मौत, दूतावास ने दी ये जानकारी
Updated on
27-07-2023 01:46 PM
द हेग: उत्तरी सागर में करीब 3,000 कार को लेकर जा रहे एक मालवाहक जहाज में बुधवार को आग लग गई। इस दुर्घटना में चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गयी है और अन्य घायल हो गए हैं। पुर्तगाल तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि वह इस जहाज को डूबने से बचाने पर काम कर रहा है। यह जहाज प्रवासी पक्षियों के एक अहम पर्यावास के करीब है। तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा कि चालक दल के 23 सदस्यों को जहाज से निकालने के लिए नौकाओं तथा हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया है। इस घटना के बाद भारतीय दूतावास भी सक्रिय हो गया है।
एक जीवनरक्षक नौका के कैप्टन ने पुर्तगाली प्रसारणकर्ता 'एनओएस' को बताया कि चालक दल के कुछ सदस्यों ने जान बचाने के लिए जहाज से समुद्र में छलांग लगा दी और उन्हें एक जीवनरक्षक नौका की मदद से बचाया गया। आपात सेवाओं ने बताया कि चालक दल के कुछ सदस्यों की हड्डियां टूट गईं, कुछ झुलस गए और कुछ को सांस लेने में दिक्कत हो रही है तथा उनसभी उत्तरी नीदरलैंड के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
तटरक्षक बल के प्रवक्ता ली वर्सटीग ने टेलीफोन पर कहा, ''अभी स्थिति पर नजर रखने तथा आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर कई नौकाएं हैं।'' यह जहाज वैडन सागर में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पुर्तगाली और जर्मन द्वीपों के समीप है। वैडन सागर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया हुआ है। अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चला है और यह स्पष्ट नहीं है कि चालक दल के सदस्य की मौत कैसे हुई। फ्रीमैंटल हाइवे' जहाज जर्मनी के ब्रीमरहेवन बंदरगाह से मिस्र के पोर्ट सेड जा रहा था जब पुर्तगाल के एमीलैंड द्वीप से करीब 27 किलोमीटर उत्तरी दिशा में उसमें आग लग गयी।
भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि हम उत्तरी सागर में जहाज फ्रीमेंटल हाईवे से जुड़ी घटना से बहुत दुखी हैं, जिसके परिणामस्वरूप एक भारतीय नाविक की मृत्यु हो गई और चालक दल घायल हो गया। भारतीय दूतावास मृतक के परिवार के संपर्क में है और उनके शव को वापस लाने में सहायता कर रहा है। दूतावास शेष 20 घायल चालक दल के सदस्यों के भी संपर्क में है, जो सुरक्षित हैं और चिकित्सा सहायता प्राप्त कर रहे हैं। डच अधिकारियों और शिपिंग कंपनी के समन्वय से हर संभव सहायता दी जा रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…