Select Date:

मेयर के घर में घुसा दी जलती हुई कार, फ्रांस में बिगड़ते जा रहे हैं हालात, मृतक नाहेल की दादी ने दंगाइयों से अपील

Updated on 03-07-2023 07:09 PM
पेरिस : फ्रांस में एक 17 साल के लड़के की पुलिस के हाथों हुई हत्या के बाद फैली हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच मृतक नाहेल एम की दादी ने देश में शांति कायम करने की अपील की है। नादिया नाम की महिला ने बीएफएमटीवी से कहा, 'जो लोग इस समय तोड़फोड़ कर रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहती हूं कि रुक जाओ!' महिला ने कहा कि ये लोग नाहेल को बहाने के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। वीडियो में कैद उत्तरी अफ्रीकी मूल के किशोर की गोली मारकर हत्या ने गरीब और नस्लीय शहरी समुदायों के बीच पुलिस हिंसा और नस्लवाद को लेकर लंबे समय से चली आ रही शिकायतों को फिर से हवा दे दी है।

नादिया ने कहा, 'कारों ने आपके खिलाफ कुछ नहीं किया, स्कूलों ने आपका कुछ नहीं बिगाड़ा, बसों ने आपका कुछ नहीं बिगाड़ा। स्कूलों और बसों को नुकसान मत पहुंचाओ।' नाहेल की हत्या से उसकी मां को बड़ा झटका लगा है लेकिन नादिया ने कहा कि वह पुलिसकर्मियों का बुरा नहीं चाहती है। वह सिर्फ इंसाफ चाहती है। उन्होंने कहा, 'मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। जिस पुलिसकर्मी ने गोली चलाई, उसे कीमत चुकानी होगी। मुझे पूरे पुलिस बल से कोई शिकायत नहीं है।'

अब तक 3000 से अधिक गिरफ्तार

फ्रांस में हिंसा रविवार तड़के भी जारी रही और प्रदर्शनकारी युवाओं ने एक जलती हुई कार को मेयर के आवास से टकरा दिया। हालांकि, हिंसा के मामलों में अब थोड़ी कमी देखी जा रही है। पुलिस ने रविवार तड़के 719 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार रात को प्रदर्शन शुरू होने के बाद से अब तक पुलिस ने 3,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। नैनटेरे के उपनगर में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए 17 वर्षीय नाहेल को शनिवार को अंतिम विदाई दी गई। कब्रिस्तान में शवों को लाए जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे खड़े थे।

हमले में घायल मेयर का परिवार

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने हाल के दिनों में कई स्कूल, पुलिस स्टेशन, टाउन हॉल और स्टोर में तोड़फोड़ और आगजनी की, लेकिन किसी मेयर के आवास पर हमला करने की यह पहली घटना है। मेयर विंसेंट जीनब्रून ने कहा कि देर रात करीब डेढ़ बजे हुए हमले में उनकी पत्नी और उनके बच्चे घायल हो गए। जब हमला हुआ उस वक्त उनके परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे और वह टाउन हॉल में हिंसा की निगरानी कर रहे थे। मेयर ने हिंसा को अस्वीकार्य करार देते हुए सरकार से आपातकाल लागू करने का आग्रह किया।

मेयर पर किया हमला

इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है और लोग काफी आक्रोशित हैं। नाहेल की मौत के बाद पेरिस उपनगर में गुस्सा फूट पड़ा और तेजी से पूरे देश में हिंसा भड़क गई। उत्तरी पेरिस के निकट प्रदर्शनकारियों ने पटाखे जलाए और बैरिकेड को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारियों ने देर रात में उपनगर हे-लेस रोजेज में मेयर के आवास को निशाना बनाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement