Select Date:

बच्चा पैदा करते ही बंपर इनाम! चीन की इस कंपनी ने कर्मचारियों के लिए खजाना ही खोल दिया

Updated on 01-07-2023 07:10 PM
बीजिंग: चीन की एक कंपनी ने अपने 32000 कर्मचारियों को बच्चे पैदा करने के लिए 1148 करोड़ रुपये की सब्सिडी का ऐलान किया है। Trip.com नाम की चीनी कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों में से एक है। इस कंपनी ने 1 बिलियन युआन ($138 मिलियन) की नई चाइल्डकेअर सब्सिडी पेश की है। भारतीय मुद्रा में यह राशि 11,48,87,08,000 रुपये होती है। जो कर्मचारी कम से कम तीन साल से कंपनी में हैं, उन्हें बच्चे के पहले जन्मदिन से लेकर पांच साल की उम्र तक पहुंचने तक हर साल प्रत्येक नवजात बच्चे के लिए 10,000 युआन या 112918 रुपये का वार्षिक बोनस मिलेगा। यह नीति शनिवार से प्रभावी होगी।

कर्मचारियों को परिवार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही कंपनी

Trip.com के कार्यकारी अध्यक्ष जेम्स लियांग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस नए चाइल्ड केअर पॉलिसी की शुरूआत के माध्यम से हमारा लक्ष्य कर्मचारियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह हमारे कर्मचारियों को उनके पेशेवर लक्ष्यों और उपलब्धियों से समझौता किए बिना अपने परिवार को शुरू करने या बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। Trip.com ने यह घोषणा तब की है, जब चीन जनसांख्यिकीय संकट का सामना कर रहा है। चीन की कई छोटी-बड़ी कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए ऐसा ही ऐलान किया है।

चीन की जनसंख्या में आ रही गिरावट

चीन की जनसंख्या 60 से अधिक वर्षों में पहली बार 2022 में घट गई। चीन में प्रति 1,000 लोगों पर केवल 6.77 जन्म हुए। यह 1949 में कम्युनिस्ट चीन की स्थापना के बाद से सबसे कम जन्म दर है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, चीन अब दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। इस साल भारत ने आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है।

2015 में चीन ने खत्म की वन चाइल्ड पॉलिसी

चीन ने 2015 में अपनी दशकों पुरानी "एक बच्चा" नीति को खत्म कर दिया था। इसके बाद शुरुआत में विवाहित जोड़ों को दो बच्चे पैदा करने की अनुमति दी गई। इस कारण 2016 में चीन की जनसंख्या में वृद्धि हुई, लेकिन बाद में राष्ट्रीय जन्म दर में गिरावट जारी रही है। घटते जन्मदर का मुद्दा चीन के नीति निर्माताओं के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय है, क्योंकि इसका देश पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। इससे आबादी की उम्र में इजाफा होने कीी आशंका है, जो आर्थिक विकास को प्रभावित कर सकता है।

कंपनी ने बताया-किसे मिलेगा बोनस

कंपनी ने चीनी भाषा में एक दूसरे बयान में कहा कि Trip.com के लिए तीन साल तक काम करने वाले सभी पूर्णकालिक कर्मचारी बोनस के लिए योग्य होंगे, चाहे उनका लिंग, पद या नौकरी का स्थान कुछ भी हो। लियांग ने उस बयान में कहा, "मैंने हमेशा सुझाव दिया है कि सरकार बच्चों वाले परिवारों को पैसे दे... परिवार की बच्चों के पालन-पोषण की लागत को कम करने और अधिक युवाओं को कई बच्चे पैदा करने की उनकी इच्छा को पूरा करने में मदद करने के लिए।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement