क्या कहा पुलिस ने
उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की फिलहाल पुख्ता जानकारी नहीं है कि जिन लोगों के बीच झगड़ा हुआ, वो गोलीबारी से पहले किसी बार के अंदर थे या नहीं। बरकाव ने कहा, ' यह दो समूहों के बीच कहासुनी या झगड़ा था। दो समूहों के बीच इस झगड़े में उस दौरान वहां मौजूद कई बेगुनाह लोग फंस गए। ' उन्होंने आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराये गये लोगों के जख्मों के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। उन्होंने बताया कि एक संदिग्ध खुद ही पुलिस के सामने हाजिर हो गया और जांचकर्ताओं को संदेह है कि गोलीबारी करने वाले कम से कम दो लोग थे।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि पुलिस अब दो समूहों के बीच झगड़े की वजह का पता लगाने में जुटी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में नजर आ रहा है कि हैलोवीन कॉस्ट्यूम में लोग सड़क पर शराब पी रहे थे और बात कर रहे थे, तभी गोलियां चल गईं। इससे भगदड़ मच गई और कुछ लोग मेजों को गिराकर उनके पीछे छिप गए। पुलिस ने अस्पतालों में ले जाए गए पीड़ितों को लगी चोटों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
संदिग्ध पहुंचा पुलिस के पास
टैंपा पुलिस प्रमुख बर्काव ने यह भी कहा कि एक संदिग्ध ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। जांचकर्ताओं का मानना है कि इसमें कम से कम दो हमलावर शामिल थे। पुलिस दोनों गुटों के बीच मारपीट के कारणों की जांच कर रही है। गोलीबारी के समय अधिकारी घटनास्थल पर थे लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। बर्काव ने कहा, 'हमें इसमें शामिल परिवारों और इसमें शामिल पीड़ितों के बारे में सोचना होगा। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।'