भोपाल के अयान ने यूपीएससी में मप्र से किया टाप, देश में 16वां स्थान

भोपाल के अयान ने यूपीएससी में मप्र से किया टाप, देश में 16वां स्थान
भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेस परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। भोपाल से 11 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। किसी ने पहले प्रयास में सफलता पाई, तो किसी ने पांचवें प्रयास में सफलता पाई। अभ्यर्थियों को कहना है कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए, मेहनत करते रहिए सफलता जरूर मिलेगी। इसमें भोपाल के अयान जैन ने आल इंडिया 16 वां स्थान हासिल किया है। इस साल भोपाल से टाप फाइव रैंक हासिल करने वाले कैंडिडेट्स पुरुष है। मप्र में पहला स्थान हासिल करने वाले अयान श्रीवास्वत हैं तो दूसरा स्थान तेजस अग्निहोत्री ने प्राप्त किया। भोपाल के दो भाई सचिन गोयल और समीर गोयल ने आल इंडिया को 209वीं और 222वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार को गौरव बढ़ाया।
- इन्हें मिली आल इंडिया रैंक

- अयान जैन - 16वीं रैंक

- तेजस अग्निहोत्री - 37वीं रैंक

- आकाश अग्रवाल - 105वीं रैंक

- सचिन गोयल - 209वीं रैंक

- समीर गोयल - 222वीं रैंक

- रिजू श्रीवास्तव - 227वीं रैंक

- अर्णव भंडारी - 232वीं रैंक

- क्षितिज आदित्य शर्मा - 384वीं रैंक

- आदित्य दोहर - 603वीं रैंक

- भारती साहू - 850वीं रैंक

- नीरज सोनगरा - 964वीं रैंक।

सागर की दो सहेलियों साक्षी और सोफिया का हुआ चयन

यूपीएससी में सागर के सदर बाजार निवासी साक्षी दुबे और शुक्रवारी वार्ड निवासी सोफिया सिद्धिकी का चयन हुआ है। दोनों सहेलियां हैं और दोनों ने घर पर रहकर ही तैयारी करते हुए सफलता हासिल की है। साक्षी दुबे के पिता राजीव दुबे ठेकेदारी करते हैं। साक्षी ने छह और इससे ज्यादा घंटों तक लगातार पढ़ाई करते हुए 654 वीं रैंक हासिल की है।

भाई-बहन के मार्गदर्शन के बाद हासिल की सफलता

सोफिया सिद्धिकी ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए देश में 758 वीं रैंक हासिल की है। उनकी मां व पिता का निधन हो चुका है, लेकिन उन्होंने आनलाइन व्यापार करने वाले अपने बढ़े भाई इशराक आलम सिद्धिकी, बड़ी बहन शाजली सिद्धिकी के मार्गदर्शन में तैयारी करते हुए सफलता हासिल की है। सोफिया ने बताया कि सदर की साक्षी और मैं अच्छी दोस्त हूं। हम दोनों साथ में पढ़ें हैं और कई विषयों पर आपस में चर्चा करते हुए सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि सफलता में बढ़े भाई-बहनों का सहयोग रहा।

Advertisement