भोपाल । फरियादी धर्मेन्द्र परिहार पिता जयपाल सिंह उम्र 48 साल निवासी म.न. 234 बी सेक्टर शाहपुरा थाना चूनाभट्टी भोपाल द्वारा रिपोर्ट की गई कि वो शाहपुरा सेक्टर बी के म.न. 234 मे अपनी पत्नि सुमन परिहार के साथ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह परिहार पिता राजमल परिहार उम्र 59 साल के यहां घर के काम कर रहा था ।
दिनांक 08.04.2024 के करीब 09.30 बजे ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार की बेटी प्रियंल सिंह का बर्थडे था तो ज्ञानेन्द्र सिंह अपनी पत्नि सविता सिंह, बेटी डॉ अंशुल एवं बेटी प्रियंल के साथ बर्थडे पार्टी होने पर होटल मे खाना खाने गये थे । घर पर में और मेरी पत्नि सुमन एवं एक बालक था । गेट बंद था । अंदर से कुंडी नही लगी थी । साहब लोगो के जाने के करीबन आधा घण्टा बाद 5-6 लोग गेट खोलकर अंदर आ गये व में और मेरी पत्नि को चाकू दिखाकर बोले कि चुपचाप रहना और बालक को भी आरोपियो द्वारा मारपीट की जाने लगी व 03 लोग घर मे ऊपर घुस कर लूटपाट करने लगे । हम दोनो का मोबाइल जिसका नं. 7490976892 एवं 708913245 है उसे भी छुड़ा लिया ।
आरोपी सभी कमरो मे जा-जा कर देख रहे थे एवं जो भी सामान व पैसा मिला,ले गये है, आरोपियो द्वारा अपना चेहरा छिपाया गया था हम लोगो ने विरोध करने पर सिर मे हथौड़ी व हाथ मे चाकू मारा जिससे मेरी एवं मेरी पत्नि के सिर एवं हाथ से खून बहने लगा चिल्लाने पर जान से मारने धमकी दी गई । मेरे साहब के घर से क्या-क्या सामान ले गये यह मुझे नही पता यह मेरे साहब ही बतायेगे । इसके बाद बाहर जाते समय मोटर साइकिल की आवाज सुनाई पड़ी थी क्योकि जाते जाते हम दोनो पति पत्नि को एक कमरा मे तथा बालक को एक दूसरे कमरे मे बंद करके चले गये थे । साहब एवं उनके बच्चे आये तो हम लोगो को बाहर निकाला । पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर तत्काल मौके पर थाना चूनाभट्टी मे अपराध क्र 87/2024 धारा 397 भादवि के अंतर्गत कायम कर विवेचना मे लिया एवं अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने उक्त डकैती की घटना के आरोपियो पर 30,000/- रूपये के इनाम की उद्धोषणा की।
पुलिस उपायुक्त जोन-04 सुंदर सिंह कनेश द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस की 05 टीमो का गठन किया l मौके पर पूछताछ के दौरान मकान मालिक ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार के बयान लिए, जिन्होने अपने कथनो मे फरियादी द्वारा उल्लेखित तथ्यो की पुष्टि की व बताया कि जब हम घर आए तो घर का सामान बिखरा हुआ था व हमने जब चैक किया तो पाया कि मेरे कमरे से करीबन 50 लाख रूपए कैश व सोने-चांदी व डायमंड के कुछ गहने नही है जो कि डकैत लूट कर ले गये है व अन्य सामान मेरी बड़ी बेटी के आने के बाद मै स्पष्ट रूप से बता पाऊंगा ।
मौके पर जांच के दौरान मकान मालिक ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार के घर काम करने वाले सभी कर्मचारियो से गहन पूछताछ की गई पूछताछ घर पर काम करने वाले एक लड़के एवं उसके रिश्तेदार ड्रायवर लक्ष्मण की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होने से उन्हें अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई, पुलिस ने पूछताछ करने पर उक्त दोनो का घटना मे शामिल होने व अन्य लोगो से संपर्क कर डकैती की घटना को अंजाम देने का खुलासा हुआ ।
पुलिस की टीमो ने आरोपियो के आने जाने के मार्ग को चिन्हित कर उनके सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त किये। घटना के बाद ही आसपास के थानो मे संघन चैकिंग लगाई गई चैकिंग के दौरान थाना मिसरोद मे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया । जिससे थाना प्रभारी मिसरोद ने पूछताछ की, उसने अपना नाम अमित राठौर पिता रूप सिंह राठौर उम्र 24 साल निवासी संतोष नगर मण्डीदीप का बताया जिससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना मे शामिल होने के संबंध मे जुर्म कुबूल किया गया जिसके पास से एक अवैध देशी कट्टा व दो कारतूस बरामद किये गये ।
इसके बाद भोपाल पुलिस की टीमो द्वारा सतत् प्रकरण के आरोपियो का पता लगाते हुये मण्डीदीप, उमरावगंज जिला रायसेन, सलकनपुर जिला सीहोर मे आरोपियो के संभावित ठिकानो पर दबिश दी गई l पुलिस की सरगर्मी से की गई घेराबंदी से घबराकर सभी आरोपी अलग-अलग दिशाओ मे भागने लगे आरोपियो की घेराबंदी के लिए वरिष्ठ अधिकारियो ने रायसेन पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन मे औबेदुल्लागंज अनुभाग की पुलिस अधिकारियो के साथ आरोपियो की घेराबंदी की गई लगातार घटना के बाद से आरोपियो का पीछा करते हुए भोपाल पुलिस ने अन्य 02 आरोपियो संतोष जागंड़े एवं सोनू अहिरवार को पीछा कर देलावाड़ी के जगंल मे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियो से पूछताछ एवं तलाशी मे डकैती मे लूटा गया मशरूका 49,000,000/- रूपये नगद, घटना मे प्रयुक्त एक मारूती ओमनी वेन, एक मोटरसाइकिल, देशी कट्टा, चाकू, हथौड़ा एवं लूटे गये बैक संबंधी दस्तावेज बरामद किया l गिरफ्तारशुदा आरोपियो से लगातार पूछताछ की जा रही है आरोपीगणो का थाना मण्डीदीप का पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी प्राप्त हुआ है प्रकरण मे फरार अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्यवाही जारी है ।
आरोपियो की गिरफ्तारी एवं लूटी गई संपत्ति बरामद करने मे पुलिस उपायुक्त जोन-04 सुदंर सिंह कनेश एवं पुलिस उपायुक्त क्राइम अखिल पटेल के नेतृत्व मे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-04 मलकीत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी अंजली रघुवंशी, सहायक पुलिस आयुक्त टीटी नगर चन्द्रशोखर पाण्डेय, थाना प्रभारी चूनाभट्टी भूपेन्द्र कौर संन्धू, थाना प्रभारी शाहपुरा एस के शेखावत, थाना प्रभारी मिसरोद मनीषराज भदौरिया, थाना प्रभारी कोलार आशुतोष उपाध्याय, भोपाल क्राइंम ब्रांच के उनि. सूरज रंधावा एवं सहयोगी स्टॉफ के द्वारा घटना के तत्काल बाद अविराम रात दिन कार्य करते हुए सफलता प्राप्त की गई ।
आरोपियो की गिरफ्तारी मे एसडीओपी औबेदुल्लागंज श्रीमति शीला सुराना, सहायक पुलिस आयुक्त फिंगर प्रिंट श्रीमति अनीता कदम, थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज बी.पी. सिंह, थाना प्रभारी मण्डीदीप सुरेश मीना, उप.निरी. पाराशर, उनि जयप्रकाश थाना मण्डीदीप, प्रआर 2428 राजेश थाना चूनाभट्टी भोपाल , प्रआर 3024 भूपेन्द्र शर्मा थाना चूनाभट्टी, आर 2534 मानेन्द्र, प्रआर जादौन , आर कपिल थाना कोलार , आर नवीन थाना कोलार , एवं क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही । पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी ने उक्त सफलता प्राप्त करने वाले अधिकारियो को 50,000/- रूपये की राशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
