भोपाल क्राइम ब्रांच कार्यवाही : गांजा तस्करी में जीजा साले सहित छः आरोपियों को किया गिरफ्तार , 26 किलो 500 ग्राम गाँजा किया बरामद

भोपाल क्राइम ब्रांच कार्यवाही : गांजा तस्करी में जीजा साले सहित छः आरोपियों को किया गिरफ्तार  , 26 किलो 500 ग्राम गाँजा किया बरामद
भोपाल I क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर ने बताया, कि पटरी के किनारे ग्राउण्ड पुष्पा अपार्टमेन्ट के सामने मंगलवारा, भोपाल में 06 लोग खडे है I जिसमें दो महिलाए है और चार लड़के जिन्होंने पिठ्ठू बैग टांगे है सभी लोगो के थैले एवं बैगो में बडी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा है यदि उन  06 लोगो को जल्दी नही पकडा गया तो वह गांजा किसी को बेच कर ठिकाने लगा देंगे या इधर उधर कर देंगे । यदि समय रहते पकड लिया गया तो उनके पास से बडी मात्रा मे गांजा मिल सकता है सूचना मिलते ही मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान, पटरी के किनारे ग्राउण्ड पुष्पा अपार्टमेन्ट के सामने मंगलवारा भोपाल जहाँ पर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये को चार लडके तथा दो महिलाए खडे दिखे जिनमें चारो लडको ने पीठ पर पिठ्ठू बैग टागे तथा एक महिला प्लास्टिक का थैला व एक महिला काले रंग का बडा पर्स लिये खडी दिखी जिन्हे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा जिनसे  नाम, पता पूछा तो उन्होने अपना नाम (1) विनय शर्मा पिता जितेन्द्र शर्मा उम्र 23 साल निवासी म.न 23/21 रानी का मंडी मथूरा उ.प्र (2) श्याम जोशी पिता मगनलाल उम्र 26 साल निवासी घोडा-घोडी का नाका कंपू ग्वालियर (3) सोनू शर्मा पिता विनोद शर्मा उम्र 32 साल निवासी मेघपुर जिला मुरैना (4) जितेन्द्र शर्मा पिता अनिल शर्मा उम्र 35 साल निवासी वार्ड न. 29 करौली वाली माता महल गव ग्वालियर तथा महिलाओ ने अपना अपना नाम सुनीता कुचबदिया पति सदैव कुचबदिया उम्र 48 साल निवासी कान नंबर 107/04 कल्याण नगर भोपाल व नरवदी भील पति प्रेम सिंह उम्र 56 साल निवासी ग्राम महावन थाना लटेरी जिला विदिशा का बताया वहीँ पुलिस ने संदेहोयों की तलाशी ली ।

महिला संदेहियों की तलाशी मआर द्वारा ली गई संदेही विनय शर्मा की तलाशी ली तो संदेही के पिठ्ठू बैग तीन- पैकेट खाकी रंग के टेप से लिपटे हुए मिले प्रत्येक पैकेट को खोलकर देखने पर उसके अंदर हरे-भूरे रंग का पत्ती-डंठलयुक्त तीव्रगंध वाला पदार्थ पाया गया बाद संदेही-  श्याम जोशी की मेरे द्वारा तलाशी ली जिसमें तीन- पैकेट खाकी रंग के टेप से लिपटे हुए मिले प्रत्येक पैकेट को खोलकर देखने पर उसके अंदर हरे-भूरे रंग का पत्ती-डंठलयुक्त तीव्रगंध वाला पदार्थ पाया गया बाद संदेही सोनू शर्मा की मेरे द्वारा तलाशी ली गई संदेही सोनू शर्मा की तलाशी जिसके पिठ्ठू बैग सें  तीन- पैकेट खाकी रंग के टेप से लिपटे हुए मिले प्रत्येक पैकेट को खोलकर देखने पर उसके अंदर हरे-भूरे रंग का पत्ती-डंठलयुक्त तीव्रगंध वाला पदार्थ पाया गया, संदेही जितेन्द्र शर्मा की मेरे द्वारा तलाशी ली गई जिसके पिठ्ठू बैग में तीन- पैकेट खाकी रंग के टेप से लिपटे हुए मिले प्रत्येक पैकेट को खोलकर देखने पर उसके अंदर हरे-भूरे रंग का पत्ती-डंठलयुक्त तीव्रगंध वाला पदार्थ पाया गया बाद संदेही सुनीता कुचबदिया की महिला आर.संध्या शर्मा द्वारा तलाशी ली गई महिला संदेही सुनीता कुचबदिया की तलाशी में प्लास्टिक के थैले से एक- पैकेट खाकी रंग के टेप से लिपटे हुआ मिला उक्त पैकेट को खोलकर देखने पर उसके अंदर हरे-भूरे रंग का पत्ती-डंठलयुक्त तीव्रगंध वाला पदार्थ पाया गया बाद संदेही नरवदी भील तलाशी ली गई संदेहियाँ के पर्स की तलाशी ली गई पर्स के अंदर एक- पैकेट खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ मिला उक्त पैकेट को खोलकर देखने पर उसके अंदर हरे-भूरे रंग का पत्ती-डंठलयुक्त तीव्रगं द्वाराध वाला पदार्थ पाया गया सभी संदेहियो के द्वारा पिठ्ठू बैग एंव प्लास्टिक का थैला एंव पर्स उसमें रखे पैकेट स्वयं के होना बताया सभी आरोपी द्वारा उनके पास मिले पैकेटों में रखे पदार्थ के संबंध में पूछने पर उनके द्वारा उक्त पदार्थ गांजा होना बताया I 
आरोपी विनय शर्मा के कब्जे कुल बजन 06 किलो ग्राम पाया गया आरोपी श्याम जोशी के कब्जे से कुल बजन 06 किलो ग्राम पाया गया। आरोपी सोनू शर्मा के कब्जे से कुल बजन 06 किलो ग्राम  पाया गया ।
आरोपी जितेन्द्र शर्मा के कब्जे से कुल बजन 06 किलो ग्राम पाया गया आरोपिया सुनीता कुचबदिया के कब्जे से कुल बजन 01 किलो ग्राम पाया गया आरोपिया नरवदी भील के कब्जे से कुल बजन 01 किलो 500 ग्राम पाया गया सभी आऱोपियों के कब्जे से कुल 26 किलो 500 ग्रांम मादक पदार्थ गाँजा होना पाया गया आरोपियों का कृत्य 8/20 धारा एनडीपीएस का होने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश  किया गया ।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अशोक मरावी, उनि शिवभानू ,प्रआर मुकेश मीणा,प्रआर अरविन्द सिंह,आर रोहित मिश्रा, आर. लक्ष्ण सिंह तोमर,आर. नीलू दांगी ,आर. राहुल ठाकुर,आर. अजीत सिंह,आर. अमन पटेल,आर. ब्रजमोहन ब्यास,आर महावीर, आर. शिवप्रताप सिंह, मआर. संध्या शर्मा, मआर. पूजा यादव शामिल रही I
Advertisement