यहां बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार नियमित रूप लगाया जाता है। दिव्य दरबार अब समय समय पर पूरे देश में भी लगने लगा है। इसमें बागेश्वर धाम सरकार भक्तों की समस्याओं का समाधान करते हैं। वे एक पर्ची निकालकर अपने भक्तों की दिक्कतों का निवारण करते हैं।
इससे ही जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बागेश्वर धाम पं. धीरेंद्र शास्त्री ने मौत के पहले के चार संकेत बताए हैं। इसमें वे लोगों के बताते हुए दिख रहे हैं कि भगवान लोगों को मौत से पहले कौन से सिग्नल देते हैं।











