प्लास्टिक फ्री डे पर संविदा कर्मचारी-अधिकारी महासंघ का जागरूकता अभियान

प्लास्टिक फ्री डे पर संविदा कर्मचारी-अधिकारी महासंघ का जागरूकता अभियान

विश्व प्लास्टिक फ्री डे पर मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी-अधिकारी महासंघ ने भोपाल में जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष रमेश राठौर समेत पदाधिकारियों ने राज्य शिक्षा केन्द्र के सामने कर्मचारियों और राहगीरों को कपड़े के बैग बांटे। साथ ही लोगों को प्लास्टिक की थैली का उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई।

अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए हमें पॉलीथिन का उपयोग नहीं करना चाहिए। हमेशा घर से निकलते समय कपड़े का थैला लेकर निकले, उसमें समान लेकर आए। प्लास्टिक या पन्नी के उपयोग के बाद हम उसे इधर उधर फेंक देते हैं, जिसे मवेशी खा लेते हैं जो उनकी सेहत के लिए नुकसान दायक होता है।

इस अवसर पर रमेश सिंह, अनूप शांडिल्य, विजय जैन, कोपल सक्सेना, ध्यानेश्वरी मनोतिया, कामेश्वरी यादव, तृप्ति श्रीवास्तव, प्रियंका साहू, दीपिका भार्गव, हेमलता लोखंडे, संध्या गुप्ता, समीक्षा जैन, मुनेंद्र सेन, विनोद वान, ललित, प्रमोद खरे, सतेंद्र परिहार, अखिलेंद्र परिहार, निलेश सिटोके, सुनील श्री राव, जगदीश हेमनानी, राजकुमार साकल्ले सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Advertisement