पुतिन ने सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान टीवी पर संबोधन में कहा कि बेलारूस के खिलाफ आक्रामकता का मतलब रूसी संघ के खिलाफ आक्रामकता होगा। उन्होंने बेलारूस और रूस के बीच संघ राज्या का जिक्र करते हुए कहा कि हम अपने पास उपलब्ध सबी तरीकों से इसका जवाब देंगे। पुतिन पहले से ही बेलारूस को रूस का असली दोस्त और भाई बताते रहे हैं। यूक्रेन पर हमले के दौरान भी रूसी सेना ने बेलारूसी जमीन का इस्तेमाल किया था।
बेलारूस पर आक्रमण रूस पर हमला होगा, देंगे मुंहतोड़ जवाब... पुतिन ने किस देश को दी चेतावनी
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को पोलैंड को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वह अपने सहयोगी बेलारूस के खिलाफ किसी भी आक्रामकता को रूस पर हमले के रूप में मानेंगे। पुतिन का यह बयान पोलैंड के पड़ोसी देश बेलारूस में वैगनर लड़ाकों की मौजूदगी के जवाब में अपनी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के फैसले के बाद आया है। पोलैंड नाटो सदस्य देश है। इस देश में अमेरिकी सैन्य अड्डा भी है। पुतिन की धमकी के बाद नाटो के देशों में भी नए युद्ध की आशंका बढ़ गई है।











