अंजू को पाकिस्तान में गिफ्ट में मिला 40 लाख रुपये का घर, क्या अब नहीं लौटेगी भारत
Updated on
29-07-2023 02:24 PM
इस्लामाबाद: फेसबुक वाले प्यार के लिए भारत से पाकिस्तान गई अंजू अब शायद ही वापस लौटे। दावा किया जा रहा है कि नसरुल्लाह से निकाह करने के बाद अंजू को पाकिस्तान के जाने-माने बिजनेसमैन ने 10वीं मंजिल पर एक फ्लैट दिया है। बाजार में इस फ्लैट की कीमत 40 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। ऐसे में अंजू के भारत लौटने पर आशंका जताई जा रही है। अंजू ने पहले भी इंटरव्यू में भारत वापस न लौटने की ओर इशारा किया है। तब अंजू ने कहा था कि अब भारत में उसके लिए कुछ नहीं बचा है। उसने दावा किया था कि भारत में उसकी सुरक्षा को खतरा है।
क्या भारत वापस लौटेगी अंजू
अंजू ने एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि भारत में मेरे खिलाफ तरह-तरह की बातें हो रही है। ऐसे में भारत लौटने पर मेरी सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा। अंजू ने कहा था कि वह अगर भारत लौटती है तो अब न तो उसके रिश्तेदार स्वीकार करेंगे और न ही उसके बच्चे अपनाएंगे। अंजू ने यह भी दावा किया था कि वह पाकिस्तान में पूरी तरह से सुरक्षित है। अंजू इन दिनों नसरुल्लाह के साथ पाकिस्तान की सैर कर रही है।
झूठ पर झूठ बोल रही अंजू
अंजू ने अपने फेसबुक वाले प्रेमी नसरुल्लाह के साथ निकाह के दावे को खारिज किया है। उसने यह भी कहा था कि मैंने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है। हालांकि, अंजू के दावे पर किसी को यकीन नहीं है, क्योंकि वह कई बार झूठ बोल चुकी है। अंजू अपने घर से एक शादी में शामिल होने और बहन के पास जाने के लिए बोलकर बाहर निकली थी, लेकिन वह पाकिस्तान पहुंच गई। दूसरी बार उसने पाकिस्तान पहुंचने के बाद दो दिनों में भारत वापस लौटने की बात की थी, लेकिन बाद में उसे भी टाल दिया।
अंजू ने नसरुल्लाह से किया निकाह!
पाकिस्तानी पुलिस और स्थानीय लोगों का दावा है कि अंजू ने नसरुल्लाह के साथ स्थानीय कोर्ट में बाकायदा हलफनामा देकर निकाह किया है। पुलिस ने बताया था कि अंजू को सुरक्षा भी दी गई है। हाल के एक वीडियो में अंजू को निकाह के बाद स्थानीय लोगों से गिफ्ट लेते हुए भी देखा गया था। वह नसरुल्लाह के साथ टिकटॉक वीडियो भी बना रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को मिलने वाले 19 हजार करोड़ का फंड रोक रखा है। इसमें से कुछ पैसा बाइडेन प्रशासन के कार्यकाल का भी है।ट्रम्प…
भारत-पाकिस्तान के बीच यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में सोमवार देर रात बंद कमरे में बैठक हुई। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में पाकिस्तान से आतंकी संगठन…
इजराइली सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर हुदैदाह पर सोमवार रात भीषण बमबारी की। सेना के मुताबिक हमले में 20 इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…