Select Date:

अमेरिका के पास है 'एलियन', सरकार छिपा रही जानकारी... UFO की सुनवाई के दौरान पूर्व अधिकारी का बड़ा दावा

Updated on 27-07-2023 01:48 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में यूएफओ देखने से जुड़ी घटनाएं कई बार सामने आती रही हैं। कभी आम लोगों ने आसमान में किसी अनजान चीज को उड़ते देखा है तो कभी एयरफोर्स के पायलट ने। यूएफओ को आम तौर पर लोग एलियन से जोड़ देते हैं। अमेरिका में इससे जुड़ा एक विभाग भी है। लेकिन अब मांग की जा रही है कि सरकार के पास जो जानकारी है, उसमें और भी ज्यादा पारदर्शिता लाई जाए। अमेरिकी सेना के तीन रिटायर्ड अधिकारियों ने यूएफओ से जुड़ी घटनाओं पर सदन में होने वाली सुनवाई में गवाही दी। इसके साथ उन्होंने कहा कि इन्हें देखा जाना राष्ट्रीय सुरक्षा की समस्या है और सरकार उनके बारे में बहुत गुप्त रही है।

कांग्रेस की एक ओवरसाइट उपसमिति ने बुधवार को यूएफओ पर सुनवाई रखी थी। इस सुनवाई के लिए दबाव डालने वाले सांसदों ने सरकार से यूएफओ को लेकर और भी ज्यादा पारदर्शी होने को कहा था। अमेरिका के पूर्व नौसेना पायलट रयान ग्रेव्स ने कहा, 'अगर यूएफओ विदेशी ड्रोन हैं तो यह तत्काल राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है। अगर यह कुछ और हैं तो विज्ञान का मुद्दा है। किसी भी मामले में अमेरिका के आसमान में उड़ने वाली अज्ञात वस्तुएं उड़ान सुरक्षा के लिए एक चिंता का विषय हैं।'

जानकारी छिपा रही है सरकार

हवा में उड़ने वाली किसी भी अज्ञात चीज को सरकार यूएपी कहती है। हाल के वर्षों में दिखे UAP पर सरकार ने रिपोर्ट जारी की है। कुछ को सरकार अभी समझ नहीं सकी है। वहीं कुछ चीजों को गुब्बारा या प्लास्टिक के साथ-साथ ड्रोन, चिड़िया या मौसम की घटना बताया गया है। अमेरिकी नौसेना के रिटायर्ड कमांडर डेविड फ्रैवर और ग्रेव्स ने सेना में सर्विस के दौरान यूएपी देखे जाने के बारे में गवाही दी। वायुसेना के पूर्व खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने आरोप लगाया कि सरकार ने UAP देखे जाने के मामलों से जुड़े अपने रिसर्च को छिपाया है। अमेरिका इन UAP की रिवर्स इंजीनियरिंग कर रहा है। ग्रुश ने यह भी दावा किया कि सरकार के पास UAP ही नहीं, बल्कि इन विमानों से कथित तौर पर बरामद जीवों (एलियन) के अवशेष भी हैं। पेंटागन ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

सुनवाई के दौरान पूछा गया कि यूएपी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा क्यों हैं, इस पर फ्रैवर ने 2004 में देखी गई घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'जिस तकनीक का हमने सामना किया है वह हमारे पास मौजूद किसी भी टेक्नोलॉजी से कहीं बेहतर थी।' अमेरिका के टेनेसी से रिपब्लिकन प्रतिनिधि टिम बर्चेट ने कहा, 'यह सरकारी पारदर्शिका का मुद्दा है।' उन्होंने आगे कहा, 'हमारी सुनवाई का लक्ष्य छोटे हरे आदमी जैसे दिखने वाले एलियन या एलियन शिप को खोजना नहीं है। हम सिर्फ तथ्यों तक जाना चाह रहे हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement