भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के अंतर्गत पुल बोगदा के पास नया मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य किया जाना है। इस हेतु आम लोगों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुल बोगदा पर आने वाले तीनों तरफ के मार्ग को बंद कर यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक का डायवर्सन करने की आवश्यकता है। जिसकी सूचना निर्माण कंपनी द्वारा यातायात पुलिस को दी गई हैं।
निर्माण कार्य के दौरान दिनांक 14.07.2024 से 09/08/2024 तक यातायात डायवर्सन
आवागमन के लिए बंद
भारत टाॅकीज से बोगदा पुल होकर प्रभात चौराहा तक,
जिंसी धर्मकांटा से बोगदा पुल होकर प्रभात चौराहा तक,
प्रभात चौराहा से (बोगदा पुल होकर) जिंसी धर्म कांटा तक एवं भारत टाॅकीज तक।
वैकल्पिक मार्गः-
सभी प्रकार के वाहनों के लिए
प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर भारत टाॅकीज अथवा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर आवागमन करने के लिए प्रभात चौराहा, परिहार चौराहा (अशोका गार्डन) - 80 फीट रोड़-स्टेशन बजरिया तिराहा-भारत टाॅकीज ओव्हर ब्रिज-संगम टाॅकीज तिराहा होकर भारत टाॅकीज एवं रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर आवागमन कर सकेंगे।
भारत टाॅकीज अथवा रेलवे स्टेशन प्लेटफाॅर्म नंबर 6 से प्रभात चैराहा की ओर आवागमन करने के लिए संगम टाॅकीज तिराहा-भारत टाॅकीज ओव्हर ब्रिज-स्टेशन बजरिया तिराहा-80 फीट रोड़-परिहार चैराहा(अशोका गार्डन) से प्रभात चौराहा की ओर आवागमन कर सकेंगे।
हल्के वाहन/दो पहिया वाहन-
मैदा मिल रोड़ से जिंसी धर्म कांटा होकर भारत टाॅकीज की ओर आवागमन करने वाले वाहन मैदा मिल रोड़, स्लाटर हाउस, जिंसी धर्म कांटा, जिंसी पुलिस चौकी, नीम वाली सड़क से शिव मंदिर, पुल पात्रा से भारत टाॅकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे।
इसी प्रकार भारत टाॅकीज से मैदा मिल रोड़ की ओर आवागमन करने के लिए भारत टाॅकीज, पुल पात्रा, शिव मंदिर, नीम वाली सड़क, जिंसी पुलिस चैकी, जिंसी धर्म कांटा, स्लाटर हाउस होकर मैदा मिल की ओर आवागमन कर सकेंगे।











