Select Date:

सांस के रोगियों के लिए अलर्ट, दीपावली पर धूल और धुएं से बचने के लिए रखें ये सावधानियां

Updated on 24-10-2024 11:40 AM

इंदौर। दीपावली आने को है। हर घर में साफ-सफाई जारी है, पुरानी धूल झाड़ी जा रही है। शहर की सड़कें बेहाल हैं, धूल के गुबार उठते दिखते हैं। वाहनों का दमघोंटू धुआं, गांवों में जलती पराली और दीपावली के आसपास होने वाला पटाखों का धुआं, प्रदूषण में और बढ़ोतरी करेगा।


पटाखों के बारूद का जहरीला धुआं हवा को वैसे ही बदतर कर देता है। घर और बाहर दोनों जगह का प्रदूषण सांस के रोगियों के लिए परेशानी भरा होता है। ऐसे रोगियों को इन दिनों अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता होती है। यह कहना है कि छाती व एलर्जी रोग विशेषज्ञ डॉ. तनय जोशी का।

डॉ. जोशी नईदुनिया के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में पाठकों को बदलते मौसम और धूल, धुएं, पटाखों से होने वाले प्रदूषण से संबंधित सवालों के जवाब दे रहे थे। डॉ. जोशी ने बताया कि बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ दीपावली की साफ-सफाई के दौरान विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। खासतौर पर उन लोगों को जिन्हें धुएं और धूल से एलर्जी है।


प्रश्न- मेरी उम्र 57 वर्ष है। मौसम में बदलाव के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? -राजेश अग्रवाल, देवास


उत्तर- वर्तमान में मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड रहती है। ऐसे में ठंडी हवा और ठंडे पानी के उपयोग से बचें। बाहर जाएं तो मास्क का उपयोग करें। कुछ समय के लिए बाहर का खाना-पीना बंद कर दें। पानी ज्यादा पिएं।


प्रश्न- मुझे धुआं, सेंट, अगरबत्ती के धुआं आदि के संपर्क में आने पर नाक से पानी आने लगता है, क्या करूं?-कैलाश परमार, रंगवासा


उत्तर- आपको नाक की एलर्जी होने की आशंका है। इसलिए धुआं, सेंट आदि के संपर्क से दूर रहें। इसके साथ ही मास्क का उपयोग करें। मास्क पहनकर ही घर की सफाई करें। बार-बार ऐसी दिक्कत होने पर छाती रोग विशेषज्ञ डाक्टर से मिलें। साथ ही डाक्टर से परामर्श लेकर नाक की कसरत करें।


प्रश्न- पुराने वाहनों से निकलने वाले धुएं से परेशानी होती है। क्या कोई गंभीर बीमारी हो सकती है?-चंदनलाल लोहानी, अन्नपूर्णा


उत्तर- अधिक आयु होने पर धुआं आदि से परेशानी होती है। सड़क पर जाने से पहले चेहरे को ढंक लें। ज्यादा दिक्कत होने पर डाक्टर को दिखाएं।


प्रश्न- दीपावली पर आतिशबाजी करते हैं, अगले दिन सुबह आंखें लाल हो जाती हैं और जलन होती है?-प्रमोद भार्गव, इंदौर


उत्तर- धुएं के सीधे संपर्क में आने से यह दिक्कत होती है। आतिशबाजी दूर से करें, धुएं के सीधे संपर्क में न आएं। आतिशबाजी के बाद रात को सोने से पहले चेहरे को पानी से धोएं। इसके बाद पानी की भाप लेकर सोएं। फिर भी दिक्कत हो तो डाक्टर से मिलें। बिना डाक्टर की सलाह के आंखों में कुछ न डालें।


प्रश्न- दीपावली पर वायु प्रदूषण अधिक होता है। ऐसे में जो पहले से डेंगू व चिकनगुनिया से ग्रसित है, उसे क्या सावधानी बरतनी चाहिए। -अनिल कौचाले


उत्तर- शाम के समय घर की खिड़की-दरवाजे बंद रखें। मच्छरों से बचाव करें। धुएं से खुद को बचाने के लिए मास्क का उपयोग करें। मौसम बदल रहा है, इसलिए खुद का ध्यान रखें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2025
भोपाल-जबलपुर हाईवे पर रायसेन जिले के बम्होरी ढाबे के पास सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक और जिंदगी की डोर टूट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल…
 25 April 2025
मध्यप्रदेश में सभी सरकारी कॉलेज दो शिफ्ट में लगेंगे। वहीं सभी कॉलेजों की स्टेट लेवल पर ग्रेडिंग भी होगी। हर संभाग में युवाओं को ज्ञान बढ़ाने के लिए सामान्य ज्ञान…
 25 April 2025
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मप्र में टमाटर और सब्जी पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करने की मांग की है।पटवारी ने कहा- मध्य प्रदेश के छतरपुर में टमाटर का…
 25 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश और शोक की लहर फैल गई है। इस हमले में कई निर्दोष पर्यटक मारे गए, जिनमें…
 25 April 2025
भोपाल में एक ही कॉलेज की तीन छात्राओं के साथ रेप का मामला सामने आया है। फरहान खान, साहिल खान और अली खान नाम के आरोपियों ने नाम बदलकर इन…
 25 April 2025
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कल 26 अप्रैल को भोपाल आधे दिन बंद रहेगा। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) ने बंद का आह्वान…
 25 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर टूर पर जाने वाले मध्यप्रदेश के पर्यटकों में डर का माहौल है। इस हमले में 27 पर्यटकों की मौत की…
 24 April 2025
पीथमपुर से 76 किमी दूर बदनावर में प्रदेश का पहला पीएम मित्र पार्क बनेगा। यह पार्क 2158 एकड़ (873 हेक्टेयर) में तैयार होगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 2100 करोड़…
 24 April 2025
भोपाल के अब्बास नगर के नाले में बुधवार दोपहर एक नवजात का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पीएम के…
Advertisement