एआई चिप की डिमांड में तेजी का सबसे ज्यादा फायदा सेंटा क्लारा हेडक्वार्टर वाली कंपनी एनवीडिया को ही मिला है। पिछले साल कंपनी के शेयरों में 239 फीसदी तेजी आई थी जबकि इस साल यह 155 फीसदी चढ़ चुका है। कंपनी के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग ने हाल में कहा था कि कंपनी 2026 में अपना सबसे एडवांस्ड एआई चिप प्लेटफॉर्म Rubin लॉन्च करेगी। यह Blackwell का स्थान लेगा जो डेटा सेंटर्स को चिप सप्लाई करता है। इसे मार्च में लॉन्च किया गया था और तब कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे पावरफुल चिप बताया था। दुनिया में एआई चिप की बिक्री में एनवीडिया की हिस्सेदारी करीब 70 फीसदी है। यही वजह है कि दुनिया के एनालिस्ट्स को लगता है कि कंपनी का शेयर अभी और ऊपर जा सकती है।
आईफोन बनाने वाली Apple पर एआई चिप कंपनी Nvidia पड़ गई भारी, अब माइक्रोसॉफ्ट की है बारी
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने कमाल कर दिया है। यह दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। बुधवार को कंपनी के शेयरों में 5.16 फीसदी तेजी आई और इसका मार्केट कैप 3.011 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। इसके साथ ही इसने आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल (Apple) को पछाड़ दिया है। ऐपल का मार्केट कैप 3.003 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) 3.151 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। एनवीडिया तीन ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप छूने वाली अमेरिका की तीसरी कंपनी है। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट और ऐपल यह मुकाम हासिल कर चुकी हैं। इस साल एनवीडिया के शेयरों में 155 फीसदी तेजी आ चुकी है। इससे कंपनी का मार्केट कैप 1.83 ट्रिलियन डॉलर बढ़ा है।











