Select Date:

भारत की अंजू के बाद अब चीनी महिला को भाया पाकिस्तान, शादी करने खैबर पख्तूनख्वा पहुंची

Updated on 27-07-2023 01:50 PM
इस्लामाबाद: भारतीय महिला अंजू के बाद अब एक चीनी महिला अपने पाकिस्तानी प्रेमी से शादी करने खैबर पख्तूनख्वा पहुंची है। इस 20 साल की चीनी महिला का नाम सुन गाओ फेंग बताया जा रहा है। अंतर सिर्फ इतना है कि अंजू का फेसबुक वाला प्रेमी खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में रहता है और इस चीनी महिला का प्रेमी निचले दीर जिले में। इस महिला के प्रेमी का नाम जावेद है, जो सिर्फ 18 साल का है। दावा किया जा रहा है कि गाओ फेंद ने इस्लाम अपना लिया है और वह जावेद से शादी करने की योजना बना रही है।


टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान आई चीनी महिला

आज न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, गाओ फेंग निचले दीर के समर बाग इलाके में पर्यटन वीजा पर आई थी, जो तीन महीने के लिए वैध है। जावेद मूल रूप से खैबर पख्तूनख्वा के आदिवासी बहुल क्षेत्र में स्थित बाजौर जिले का रहने वाला है, लेकिन अपने चाचा के घर पर रह रहा है। निचले दीर जिला पुलिस अधिकारी जियाउद्दीन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने चीनी महिला को सुरक्षा प्रदान की थी और सुरक्षा चिंताओं के कारण उसकी आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था। डीपीओ ने कहा कि जावेद और फैंग की मुलाकात सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट पर हुई थी और वे तीन साल तक संपर्क में थे।


चीनी महिला ने शादी के लिए इस्लाम कबूला


फैंग ने पाकिस्तान और चीन के बीच सस्ट बॉर्डर क्रासिंग के जरिए पाकिस्तान में प्रवेश किया था। इसके बाद उसने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में प्रवेश करने से पहले गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र की यात्रा की। सूत्रों ने आज न्यूज को बताया कि फैंग ने इस्लाम धर्म अपना लिया है और अपना इस्लामिक नाम किस्वा रख लिया है। वह जावेद से शादी करने का इरादा रखती हैं लेकिन उनके निकाह की खबरों की पुष्टि नहीं हो सकी है। जावेद की निकट भविष्य में चीन यात्रा की भी योजना है।

अंजू के भी पाकिस्तानी प्रेमी से शादी का दावा

गाओ फैंग भारतीय महिला अंजू के ऊपरी दीर पहुचने के तीन दिन बाद निचले दीर पहुंची थी। पाकिस्तानी पुलिस का दावा है कि भारतीय महिला अंजू ने इस्लाम अपनाकर अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से शादी कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद अंजू के निकाहनामे और हलफनामे की कॉपी सोशल मीडिया में शेयर होने लगी। हालांकि, अंजू और नसरुल्लाह ने इस बाद से इनकार किया है कि उन्होंने शादी कर ली है या फिर अंजू ने इस्लाम कबूल कर लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement