विदेश के बाद अब देश में भी मसालों पर उठे सवाल, इन कंपनियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन की तैयारी में FSSAI

विदेश के बाद अब देश में भी मसालों पर उठे सवाल, इन कंपनियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन की तैयारी में FSSAI
नई दिल्ली: विदेश के बाद अब देश में भी कई मसाला कंपनियों के मसालों पर सवाल उठने लगे हैं। इनमें एमडीएच और एवरेस्ट भी शामिल हैं। ये वही कंपनियां हैं जिनके कुछ मसालों पर सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग ने पाबंदी लगाई है। राजस्थान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इन कंपनियों के मसालों में स्वीकार्य मात्रा से ज्यादा कीटनाशक पाए जाने की बात कही है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने एमडीएच और एवरेस्ट सहित मसाला बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के तहत इन कंपनियों के खिलाफ जुर्माना लगाने से लेकर मसालों को वापस बाजार से हटाने तक कुछ भी हो सकता है।
Advertisement