अभिनेत्री शर्मिला टैगोर पहुंचीं भोपाल, नादिर राशिद को दी श्रद्धांजलि

अभिनेत्री शर्मिला टैगोर पहुंचीं भोपाल, नादिर राशिद को दी श्रद्धांजलि

भोपाल। शहर की सितारा होटल जहांनुमा पैलेस के मालिक नादिर राशिद द्वारा खुदकुशी करने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की है। इसी सिलसिले में श्यामला हिल्स थाना पुलिस शनिवार को नाजिर राशिद की पत्नी सोनिया राशिद के बयान लेने के लिए एक बार फिर श्यामला कोठी पर पहुंची थी। उधर नादिर राशिद की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए गुजरे जमाने की फिल्म अभिनेत्री और नवाब खानदान की बहू शर्मिला टैगोर शनिवार को भोपाल पहुंचीं। दिवंगत नादिर राशिद की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में शहर के नागरिक एवं उनके मित्र पहुंचे थे। उसमें परिवार की व्यस्तता को देखते हुए पुलिस ने बयान दर्ज करने की कार्रवाई को स्थगित कर दिया और वापस लौट गई।

इस मौके पर फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने नादिर राशिद को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही नादिर के स्वजन को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। बता दें कि जहांनुमा पैलेस होटल के मालिक नादिर राशिद ने मंगलवार सुबह अपनी लाइसेंसी राइफल से घर के बाथरूम में गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।

Advertisement