प्रदेश सरकार की त्वरित कार्रवाई
उसी मामले को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रदेश सरकार ने तत्काल एक्शन लिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ एसडीओ दिलीप मराठा को निलंबित कर दिया गया है और उन्हें भोपाल वन विभाग के कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। नवभारतटाइम्स.कॉम ने भी इस खबर को प्रमुखता से उठाया था।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक ने क्या बताया
इस मामले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई थी कि गढ़पुरी विस्थापन में कुछ लोगों के नाम गलत तरीके से शामिल किए गए हैं। एसडीओ ने कहा था कि जांच की जाएगी लेकिन विस्थापन में पात्रता की पुष्टि के लिए राजस्व और फॉरेस्ट की टीम की जरूरत होती है। शिकायतकर्ता को एसडीओ के अभद्र भाषा के प्रयोग के बाद शासन ने तत्काल कार्रवाई की है।
लोक सेवकों की अभद्रता पर सख्त कदम
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार लगातार अभद्र भाषा का या अभद्रता करने वाले लोक सेवकों के बारे में मीडिया में खबरें प्रसारित होने के बाद सख्त कार्रवाई कर रही है। उसके बाद भी ऐसे लोक सेवकों के पद का गुरूर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।











