दोस्ती की खाल ओढ़े हवसी दरिंदा, 9वीं की छात्रा को बहलाकर बनाए शारीरिक संबंध, एक साल तक किया अत्याचार

दोस्ती की खाल ओढ़े हवसी दरिंदा, 9वीं की छात्रा को बहलाकर बनाए शारीरिक संबंध, एक साल तक किया अत्याचार
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी को मोहल्ले के युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। युवक ने दोस्ती का ऐसा नाजायज फायदा उठाया कि किशोरी को इसकी कीमत अपनी इज्जत लुटाकर चुकानी पड़ी।

मामला भोपाल के जहांगीराबाद इलाके का है। यहां पर स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग अपने परिचित के ही अत्याचार का शिकार हो गई। आरोपी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं लगातार डरा धमकाकर उसके साथ ज्यादती करता रहा।

आरोपी ने पहले बनाई दोस्ती


नाबालिग की उम्र करीब 16 वर्ष है। वह जहांगीराबाद इलाके के एक मोहल्ले में रहती है। इसी मोहल्ले में यशवंत नाम का युवक भी किराए के मकान में रहता है। मूलत: यशवंत सीहोर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। आसपास ही रहने के कारण यशवंत और नाबालिग किशोरी में दोस्ती हो गई।

घटना का पता लगते ही परिजनों के साथ छात्रा पुलिस के पास पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने यशवतं पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
Advertisement