जनसंपर्क संचनालय परिसर में स्व.श्रीमती पूजा थापक की स्मृति में एक हरसिंगार का पौधा रोपा

जनसंपर्क संचनालय परिसर में स्व.श्रीमती पूजा थापक की स्मृति में एक हरसिंगार का पौधा रोपा
भोपाल। जनसंपर्क विभाग की होनहार सहायक संचालक श्रीमती पूजा थापक की दो दिन पहले हुई असामयिक मृत्यु ने विभाग को झकझोर कर रख दिया है।बता दें कि 2017  बैच की जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती पूजा पूर्व में यूपीएससी की मुख्य परीक्षा दो बार उत्तीर्ण कर साक्षात्कार दे चुकी थी।  शुक्रवार को विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने जनसंपर्क संचालनालय के परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत हरसिंगार का पौधा रोपा है।अपर संचालक जी.एस. वाधवा ने बताया है कि हम सभी ने संचनालय परिसर में स्व.श्रीमती पूजा थापक की स्मृति में एक हरसिंगार का पौधा रोपा है और विभाग ने संकल्प लिया है कि लगाए गए पौधे की सुरक्षा रक्षा करेंगे और इसे वृक्ष बनने तक सींचेंगे।
अपर संचालक श्री संजय जैन , संयुक्त संचालक श्री मुकेश कुमार मोदी और श्री घनश्याम सिरसाम , उप-संचालक श्री क्रांतिदीप अलूने , श्री अवनीश सोमकुंवर , श्री संतोष मिश्रा , श्रीमती बिंदु सुनील , श्री अरुण शर्मा , सहायक संचालक श्री अंकुश मिश्रा  , श्री राजेश पांडे, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश दुबे के साथ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री अरविंद सावनेर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Advertisement