सेंधवा एसडीओपी कमल सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम चिखली के प्राइमरी स्कूल में पदस्थ 35 वर्षीय शिक्षक प्रवीण नीड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि यह फांसी उसने बालवाड़ी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल बिल्डिंग की खिड़की से लगाई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया कि उसके विरुद्ध शराब पीकर स्कूल आने और लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत थी।ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर ने दिया था नोटिस
इसके बाद 5 अक्टूबर को वरला के तहसीलदार हितेंद्र भावसार ने चिखली जाकर प्रवीण नीड़े के प्राथमिक विद्यालय में जांच की थी। उन्होंने बताया कि मध्यान्ह भोजन और अनुपस्थिति को लेकर जांच रिपोर्ट एसडीएम सेंधवा और डीसी बड़वानी को सौंप दी गई थी।
